Oppo भारत में आज नया फ्लिप स्मार्टफोन करेगी लॉन्च, पहली बार मिलेगी ये खासियत

KNEWS DESK – चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो भारतीय बाजार में आज अपना नया फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है| कंपनी फोन को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश करेगी| ओप्पो दुनिया का पहला ऐसा फ्लिप फोन लॉन्च कर रही है| जिसमें आपको तीन कैमरा मिलेंगे| आपको फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं |

Oppo Find N3 Flip 

ओप्पो आज भारत में एक नया फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है| इस फ्लिप स्मार्टफोन की जो सबसे खास और यूनिक बात है वो है इसका राउंड मॉड्यूल ट्रिपल कैमरा सेटअप| ये फोन दुनिया का पहला ऐसा फ्लिप फोन होगा जिसमें आपको तीन कैमरा मिलेगा|  स्मार्टफोन 2 कलर ऑप्शन में बाजार में एंट्री करेगा जिसमें एक क्रीम गोल्ड और दूसरा स्लीक ब्लैक है|

कीमत 

Oppo Find N3 Flip को कंपनी भारत में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकती है| फोन की अनुमानित कीमत 94,999 रुपये हो सकती है| कंपनी इसपर कुछ डिस्काउंट भी दे सकती है और ये 89,622 रुपये में आपको मिल सकता है| मोबाइल फोन के लॉन्च इवेंट को आप कंपनी के यूट्यूब चैनल के माध्यम से देख पाएंगे| ये स्मार्टफोन शाम 7 बजे लॉन्च होगा और आप 7:30 बजे से इसे प्री-बुक कर पाएंगे|

स्पेसिफिकेशन

चीन में लॉन्च हुए Oppo Find N3 Flip में कंपनी ने 6.8 इंच की AMOLED डिस्ले 120Hz के रिफ्रेश करते के साथ और 3.26 इंच की कवर डिस्प्ले दी है| स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9200 SoC के साथ आएगा| फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का वाइड एंगल कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48MP का पोट्रेट कैमरा है| फ्रंट में आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा| Oppo Find N3 Flip में आपको 4300 एमएएच की बैटरी 44 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी|

About Post Author