मोटोरोला ने पेश किया Motorola Bendable Phone, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

KNEWS DESK – स्मार्टफोन बाजार में सभी कंपनियां अपने-अपने फोन्स को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश करती हैं| आज कल  नई-नई टेक्नोलॉजी आ रही है इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके स्मार्टफोन कंपनियां फोन को बेहद एडवांस रूप में बदल दे रही हैं| इन फोन्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है| जिसके चलते स्मार्टफोन कंपनियां इसपर तेजी से काम कर रही हैं| चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी मोटोरोला ने बाजार में एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है जिसे आप घड़ी की तरह अपने कलाई में पहन सकते हैं और ये एक तरह से C शेप के आकार में आपके हाथ में फिट हो जाता है| कंपनी ने फोन को अलग अवतार में पेश किया है बेंडेबल फोन का वीडियो देख आप भी हैरान हो जाएंगे|

motorola shows off the bendable phone again - GadgetMatch

Motorola’s Bendable Phone

चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी मोटोरोला ने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके एक खास स्मार्टफोन बाजार में पेश किया है जिसे आप घड़ी की तरह अपने कलाई में पहन सकते हैं और ये एक तरह से C शेप के आकार में आपके हाथ में फिट हो जाता है| फोन का लुक काफी अच्छा है साथ ही फोन के बेहतरीन फीचर्स से लेंस होने की उम्मीद है| बेंडेबल स्मार्टफोन का वीडियो टिपस्टर अभिषेक यादव ने एक्स पर शेयर किया है|

फोन के पीछे लगा है फैब्रिक

मोबाइल फोन के कुछ स्पेक्स भी सामने आए हैं| इसमें आपको 6.9 इंच की पंच होल डायगोनल डिस्प्ले मिलेगी| स्मार्टफोन में थिक बेजेल्स दिख रहे हैं| मोबाइल फोन के बैक साइड में फैब्रिक मटेरियल लगा हुआ है जिसकी मदद से इसकी ग्रिप अच्छी हो जाती है| ऐसा कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को मेटल कफ के चुंबकीय लिंक के माध्यम से पहना जा सकता है|

कलाई पर बाँधा जा सकेगा Motorola का ये bendable phone - Smartprix

एडाप्टिव यूजर इंटरफेस

इस स्मार्टफोन की जो सबसे खास बात है वो है इसका एडाप्टिव यूजर इंटरफेस| इसकी मदद से स्क्रीन मोबाइल को टेबल पर बेंड कर के रखने से अपने आप ऊपर हो जाती है और ऐप्स भी अपने आप ऊपर दिखाई देने लगते हैं| यानि स्क्रीन तब 4.6 इंच की बन जाती है| इस रोलेबल फोन में MotoAI का भी सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप वॉलपेपर को कस्टमाइज कर सकते हैं|फिलहाल ये जानकारी सामने नही है की कंपनी इसमें बैटरी को कैसे प्लेस करेगी और क्या टेक्नोलॉजी इसमें यूज की जाएगी| साथ ही मोबाइल के वेट और कैमरा को लेकर भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं है|

अधिकारिक जानकारी 

 ये एक कॉन्सेप्ट फोन है| ये स्मार्टफोन बाजार में कब आएगा या आएगा भी या नहीं, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं है| इससे पहले भी मोटोरोला 2016 में इस तरह का फोन पेश कर चुका है|

यह भी पढ़ें – निसान जल्द पेश करेगी अपनी किफायती ईवी, भारत में भी होगी लॉन्च

About Post Author