Skip to content
  • Thursday, September 17, 2026

  • Home
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • आगरा
      • उन्नाव
      • बाराबंकी
      • अयोध्या
      • रायबरेली
      • इटावा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • नोएडा
      • बाँदा
    • उत्तराखण्ड
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • राजनीति
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • Knews Campus
  • Live TV
  • Job
  • Home
  • टेक्नोलॉजी
  • Twitter की तर्ज़ पर अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी ब्लू टिक के लिए देने होंगे पैसे, सब्सक्रिप्शन सर्विस हुई लॉन्च
अन्तर्राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी

Twitter की तर्ज़ पर अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी ब्लू टिक के लिए देने होंगे पैसे, सब्सक्रिप्शन सर्विस हुई लॉन्च

February 20, 2023
Atishay Ramabh

फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta Platforms Inc. ने अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विस को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी की Meta Verified सर्विस में यूजर्स को कई सारे नए और अतिरिक्त फीचर्स मिलेंगे। इसी के साथ साथ पैसे देने वाले यूजर्स को अकाउंट वेरिफिकेशन का बैज भी मिलेगा।

मेटा की नई सब्सक्रिप्शन सर्विस की कीमत करीब 11.99 डॉलर (करीब 1000 रुपये) होगा। iOS ऐप के जरिए इस सर्विस को लेने पर 14.99 डॉलर चार्ज देना होगा। आपको बता दें कि फिलहाल यह सर्विस खासतौर से कॉन्टेन्ट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है। वेरिफिकेशन बैज के अलावा सबस्क्रिप्शन सर्विस में ‘प्रोऐक्टिव अकाउंट प्रोटेक्शन, अकाउंट सपोर्ट के लिए एक्सेस और पहले से ज्यादा विजिबिलटी और रीच’ जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। मेटा के प्रवक्ता ने एक ईमेल में यह जानकारी साझा की है।

इसके अलावा मेटा के चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर मार्क ज़ुकरबर्ग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए नए प्रॉडक्ट की जानकारी दी। बता दें कि इस सर्विस को पिछले हफ्ते पेश किया गया था। यह ऑप्शन फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन इनका सब्सक्रिप्शन अलग-अलग ही लेना होगा।

बता दें कि पिछले कुछ सालों में सब्सक्रिप्शन सर्विस, सोशल नेटवर्किंग कंपनियों में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गई है। इससे कंपनियों को अपने बिजनेस को अलग तरह से चलाने का भी मौका मिलता है जो अभी तक मुख्य तौर पर सिर्फ विज्ञापनों पर निर्भर था। Snap Inc. के पास Snapchat Plus है। जबकि ट्विटर के पास भी अभी एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है जिसका सबसे बड़ा सेलिंग पॉइन्ट अकाउंट वेरिफिकेशन है।

Meta का अधिकतर रेवेन्यू विज्ञापनों से ही आता है लेकिन इकॉनमी में उतार-चढ़ाव के चलते इस पर काफी असर पड़ सकता है। Covid-19 की शुरुआत में मेटा के बिजनेस को काफी नुकसान हुआ था और पिछले साल के आखिर में यूरोप में युद्ध और मंदी के चलते भी कंपनियों के बिजनेस पर काफी असर पड़ा था। सब्सक्रिप्शन सर्विस के चलते रेवेन्यू ज्यादा कंसिस्टेंट रहता है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यूजर्स अब तक जिन सर्विस का फ्री में इस्तेमाल करते आए हैं, क्या उनके लिए पैसे देना चाहते हैं या नहीं। ट्विटर के सब्सक्रिप्शन सर्विस की रफ्तार भी अभी तक धीमी ही देखी गई है। लेकिन मेटा के सब्सक्रिप्शन पैकेज का सबसे बेहतर फीचर है ‘विजिबिलटी का बढ़ना’। फेसबुक या इंस्टाग्राम पर इन दिनों अपनी पोस्ट की रीच और विजिबिलटी कायम रखना मुश्किल हो रहा है, यहां तक कि यूजर्स के फोलोवर्स को भी उनकी पोस्ट नहीं दिखती है। कंपनी ने अब यूजर्स को उस कॉन्टेन्ट को दिखाना शुरू कर दिया है, जिनमें उन्हें रुचि है, ना कि वह कॉन्टेन्ट जो उनके द्वारा फोलो किए जा रहे लोग पोस्ट करते हैं।

Meta इस हफ्ते से ही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विस को टेस्ट करना शुरू कर देगी।

Share on Social Media
xfacebookemailwhatsapp
Tags: facebook instagram twitter mark zukarburg

Post navigation

पापा की परी ही नहीं बल्कि ‘भगवान’ का रुप भी हो सकती हैं बेटियां,17 साल की मासूम बेटी ने लिवर देकर बचाई पिता की जान
हाथ में तमंचा, मुंह में सिगरेट लिए चमत्कारी बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग का वीडियो हुआ वायरल

Recent Posts

  • UCC पर कांग्रेस की ‘ना’ क्यों? जानिए विरोध के पीछे क्या हैं पार्टी के तर्क
  • दिशा सालियान केस पर आदित्य ठाकरे की सफाई, बोले- कभी नहीं मिला
  • अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, 22 सितंबर को मिलेगा सम्मान, पीएम मोदी ने दी बधाई
  • एक प्रेमी, दो नाम! लड़कियों संग कार में दिखा शाहनवाज, गर्लफ्रेंड के सामने खुला ‘यश ठाकुर’ का राज
  • राजनाथ सिंह ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- यही है ‘मोदीनॉमिक्स’
  • OnePlus N6 Lite: 22 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस का बजट फोन, 7,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
  • Jio Recharge Plans: जियो के इन रिचार्ज पर फ्री मिलेगा Canva Pro, 12 महीने तक उठा सकेंगे फायदा

लोकप्रिय खबर

बड़ी खबर भारत

UCC पर कांग्रेस की ‘ना’ क्यों? जानिए विरोध के पीछे क्या हैं पार्टी के तर्क

September 16, 2026
Ayushi Mishra
Crime बड़ी खबर

दिशा सालियान केस पर आदित्य ठाकरे की सफाई, बोले- कभी नहीं मिला

September 16, 2026
Ayushi Mishra
Uncategorized

अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, 22 सितंबर को मिलेगा सम्मान, पीएम मोदी ने दी बधाई

September 16, 2026
Ayushi Mishra
Crime लखनऊ

एक प्रेमी, दो नाम! लड़कियों संग कार में दिखा शाहनवाज, गर्लफ्रेंड के सामने खुला ‘यश ठाकुर’ का राज

September 16, 2026
Ayushi Mishra

Contact Us

Mail Id
[email protected]

Phone:
7800009900

Address:

63/2C, The Mall Road, Noronha Crossing, Canal Patri, Kanpur, Uttar Pradesh 208001

Categories

Owner

Anurag Kumar Agarwal

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 7800009900



Managing Editor (Digital Wing)

Deepali Srivastava

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 9026692259



Managing Editor (Broadcast)

Durgendra Singh Chauhan

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 7800009813

Disclaimer: Please note K News India is Free to Air Hindi News Channel

Recent Posts

बड़ी खबर भारत

UCC पर कांग्रेस की ‘ना’ क्यों? जानिए विरोध के पीछे क्या हैं पार्टी के तर्क

September 16, 2026
Ayushi Mishra
Crime बड़ी खबर

दिशा सालियान केस पर आदित्य ठाकरे की सफाई, बोले- कभी नहीं मिला

September 16, 2026
Ayushi Mishra
Uncategorized

अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, 22 सितंबर को मिलेगा सम्मान, पीएम मोदी ने दी बधाई

September 16, 2026
Ayushi Mishra
© Copyright 2022. All the Rights Reserved.Knews India, Kanpur