IRCTC ने ट्वीट कर फेक मोबाइल ऐप कैम्पेन के बारे में दी चेतावनी , यात्रियों को किया अलर्ट

knews desk :–  भारतीय रेल में सफर करते हैं ,और IRCTC के एप का इस्तेमाल करते हैं तो सतर्क हो जाइये| भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने फिशिंग लिंक प्रसारित करने वाले नकली मोबाइल ऐप अभियान के बारे में यूजर्स को चेतावनी दी है। और  सावधान रहने को कहा है |

IRCTC ने जारी की चेतावनी :-

IRCTC ने ट्वीट करके एक दुर्भावनापूर्ण और मोबाइल एप  कैम्पेन के बारे में चेतावनी जारी की है। जालसाज बड़े पैमाने पर फिशिंग लिंक प्रसारित कर यूजर्स को धोखा दे रहे हैं,जालसाज यूजर्स को फेक ‘IRCTC रेल कनेक्ट’ मोबाइल एप  डाउनलोड करने के लिए धोखा देने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके चलते IRCTC ने जनता को धोखेबाजों से बचने के लिए सावधान किया है

ट्विट कर सांझा की जानकारी :-

IRCTC ने ट्विट करके चेतावनी दी है और बताया है कि एक नकली मोबाइल एप अभियान प्रचलन में है, जहां कुछ धोखेबाज बड़े पैमाने पर फिशिंग लिंक भेज रहे हैं और आम नागरिकों को धोखाधड़ी की गतिविधियों में फंसाने के लिए यूजर्स को नकली ‘IRCTC रेल कनेक्ट’ मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।इसलिए सभी को  Google Play Store या Apple App Store से केवल आधिकारिक IRCTC रेल कनेक्ट मोबाइल एप  ही डाउनलोड करें। सतर्क रहें और धोखेबाजों का शिकार बनने से बचें। और अधिक जानकारी के लिए  IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://irctc.co.in पर प्रकाशित आधिकारिक नंबरों पर  ग्राहक सेवा पर कॉल करें। सतर्क रहो| सुरक्षित रहें|

फेक एप से धोखाधड़ी :-

यह धोखाधड़ी वाला मोबाइल एप घोटाला विशेष रूप से चिंताजनक है, क्योंकि इसमें ऐसे यूजर्स को नुकसान पहुंचाने की क्षमता है, जो अनजाने में संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी साझा कर सकते हैं या वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार बन सकते हैं। एप की नकली प्रकृति और भ्रामक इंटरफेस यूजर्स को लॉगिन क्रेडेंशियल, भुगतान जानकारी और व्यक्तिगत डेटा जैसे गोपनीय विवरण दर्ज करने के लिए प्रेरित कर सकता है, जिससे यूजर की पहचान की चोरी और वित्तीय हानि हो सकती है। इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है|

सतर्क रहने की गुजारिश :-

इंटरनेट ब्राउज करते समय यूजर्स को  सतर्क रहने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या असत्यापित स्रोतों से ऐप्स डाउनलोड करने से बचना महत्वपूर्ण है।इसलिए IRCTC  खुद को ऐसी धोखाधड़ी गतिविधियों का शिकार होने से बचाने के लिए सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह किया है।

 

 

 

 

About Post Author