Skip to content
  • Wednesday, October 21, 2026

  • Home
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • आगरा
      • उन्नाव
      • बाराबंकी
      • अयोध्या
      • रायबरेली
      • इटावा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • नोएडा
      • बाँदा
    • उत्तराखण्ड
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • राजनीति
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • Knews Campus
  • Live TV
  • Job
  • Home
  • टेक्नोलॉजी
  • Instagram का बड़ा बदलाव! AI प्रोफाइल पर लेबल नहीं लगाया तो कम हो सकती है आपकी रीच
टेक्नोलॉजी

Instagram का बड़ा बदलाव! AI प्रोफाइल पर लेबल नहीं लगाया तो कम हो सकती है आपकी रीच

September 1, 2026
Aditi Srivastava

Knews Desk: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच Instagram ने AI से बनाए गए प्रोफाइल को लेकर अपने नियमों में बदलाव किया है। प्लेटफॉर्म अब यूजर्स को यह पहचानने में मदद करेगा कि किसी प्रोफाइल में दिखाई देने वाला व्यक्ति असली है या AI से बनाया गया है। इसके लिए Instagram अपने मौजूदा AI Creator Label का नाम बदलकर AI-Generated Profile करने जा रहा है। नए नियमों के तहत अगर किसी प्रोफाइल में AI से बनाया गया व्यक्ति दिखाई देता है और क्रिएटर ने इसकी जानकारी नहीं दी, तो उसकी रीच और रिकमेंडेशन पर असर पड़ सकता है।

Instagram ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि वह AI-Generated Profile लेबल की टेस्टिंग पहले ही शुरू कर चुका है। यह लेबल खास तौर पर उन प्रोफाइल के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जिनमें AI की मदद से तैयार किया गया व्यक्ति नजर आता है। जिन क्रिएटर्स ने पहले से पुराने AI Creator Label का इस्तेमाल किया हुआ है, उन्हें नया लेबल दिखाई देगा। वे इसे कन्फर्म कर सकते हैं और अगर अब उनके प्रोफाइल पर यह लागू नहीं होता है, तो इसे हटा भी सकते हैं।नए नियम का सबसे बड़ा असर प्रोफाइल की रिकमेंडेशन और रीच पर पड़ सकता है। Instagram के मुताबिक, अगर किसी प्रोफाइल में AI से बनाया गया व्यक्ति है और क्रिएटर ने जरूरी जानकारी नहीं दी है, तो वह प्रोफाइल प्लेटफॉर्म की रिकमेंडेशन के लिए योग्य नहीं रह सकता। इसका सीधा मतलब है कि ऐसे अकाउंट की पोस्ट और प्रोफाइल नए यूजर्स तक कम पहुंच सकती है। प्रभावित क्रिएटर्स को इसकी जानकारी दी जाएगी और वे अपने Account Status में जाकर देख सकेंगे कि उनके प्रोफाइल पर किसी तरह का प्रतिबंध लगाया गया है या नहीं।

अगर किसी प्रोफाइल की रिकमेंडेशन पात्रता AI से जुड़ी जानकारी नहीं देने के कारण खत्म हो जाती है, तो क्रिएटर सही तरीके से AI-Generated Profile Label जोड़कर दोबारा रिकमेंडेशन के लिए योग्य बनने की कोशिश कर सकता है। Instagram ने यह भी स्पष्ट किया है कि सही तरीके से AI प्रोफाइल का खुलासा करने वाले क्रिएटर्स को सिर्फ लेबल लगाने की वजह से रीच पेनल्टी नहीं दी जाएगी।वहीं, अगर किसी क्रिएटर को लगता है कि उसके प्रोफाइल पर गलती से प्रतिबंध लगाया गया है, तो वह Account Status के जरिए अपील कर सकता है। अगर Instagram की जांच में अपील सही पाई जाती है, तो प्रोफाइल और उसका कंटेंट दोबारा रिकमेंडेशन के लिए योग्य हो सकता है।

हालांकि, यहां एक महत्वपूर्ण बात यह है कि हर AI इस्तेमाल के लिए प्रोफाइल-लेवल लेबल जरूरी नहीं होगा। अगर कोई क्रिएटर केवल फोटो, वीडियो या अन्य कंटेंट बनाने में AI टूल्स की मदद लेता है, तो सिर्फ इस वजह से उसके पूरे प्रोफाइल पर AI-Generated Profile Label लगाना अनिवार्य नहीं होगा। नया नियम मुख्य रूप से उन प्रोफाइल पर केंद्रित है जिनमें AI से बनाया गया व्यक्ति दिखाई देता है।Instagram ने बताया कि नियमों में बदलाव यूजर्स की शिकायतों और फीडबैक के बाद किया गया है। कई यूजर्स ने ऐसे प्रोफाइल देखे थे जो पहली नजर में वास्तविक लोगों के लगते थे, लेकिन बाद में पता चला कि उनमें दिखाई देने वाला व्यक्ति AI से बनाया गया था। नए लेबल के जरिए Instagram यूजर्स को यह समझने में मदद करना चाहता है कि किसी प्रोफाइल के पीछे वास्तविक व्यक्ति है या AI-generated identity।

Share on Social Media
xfacebookemailwhatsapp
Tags: account status, ai, Artificial Intelligence, Instagram

Post navigation

संभल जामा मस्जिद विवाद: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई
चीनी शेयरों में आया मीठा उछाल, क्या अब भी कमाई का मौका?

Recent Posts

  • शिवा शर्मा केस में STF की कार्रवाई तेज, श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर गिरफ्तार
  • ‘धुरंधर’ में राजनीतिक प्रोपेगेंडा! रणवीर सिंह की फिल्म पर शशि थरूर ने उठाए गंभीर सवाल
  • दुर्गा पूजा कार्यक्रम में बिगड़ी सांसद पप्पू यादव की तबीयत, संबोधन के दौरान लड़खड़ाए
  • Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें पारण का समय और जरूरी नियम
  • CJP नेताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट से वापस ली याचिका, नेहा बोरा की याचिका पर सुनवाई कल
  • ऑटो-टैक्सी से रेकी, टेलीग्राम पर फोटो-वीडियो… टाइगर श्रॉफ पर हमले की पूरी कहानी
  • ‘उपद्रव से उत्सव प्रदेश बना यूपी’, पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

लोकप्रिय खबर

Crime उत्तर प्रदेश बड़ी खबर लखनऊ

शिवा शर्मा केस में STF की कार्रवाई तेज, श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर गिरफ्तार

October 21, 2026
URVASHI GUPTA
BOLLYWOOD मनोरंजन

‘धुरंधर’ में राजनीतिक प्रोपेगेंडा! रणवीर सिंह की फिल्म पर शशि थरूर ने उठाए गंभीर सवाल

October 21, 2026
Ayushi Mishra
बड़ी खबर बिहार

दुर्गा पूजा कार्यक्रम में बिगड़ी सांसद पप्पू यादव की तबीयत, संबोधन के दौरान लड़खड़ाए

October 21, 2026
URVASHI GUPTA
धर्म

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें पारण का समय और जरूरी नियम

October 21, 2026
Sonali Singh

Contact Us

Mail Id
[email protected]

Phone:
7800009900

Address:

63/2C, The Mall Road, Noronha Crossing, Canal Patri, Kanpur, Uttar Pradesh 208001

Categories

Owner

Anurag Kumar Agarwal

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 7800009900



Managing Editor (Digital Wing)

Deepali Srivastava

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 9026692259



Managing Editor (Broadcast)

Durgendra Singh Chauhan

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 7800009813

Disclaimer: Please note K News India is Free to Air Hindi News Channel

Recent Posts

Crime उत्तर प्रदेश बड़ी खबर लखनऊ

शिवा शर्मा केस में STF की कार्रवाई तेज, श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर गिरफ्तार

October 21, 2026
URVASHI GUPTA
BOLLYWOOD मनोरंजन

‘धुरंधर’ में राजनीतिक प्रोपेगेंडा! रणवीर सिंह की फिल्म पर शशि थरूर ने उठाए गंभीर सवाल

October 21, 2026
Ayushi Mishra
बड़ी खबर बिहार

दुर्गा पूजा कार्यक्रम में बिगड़ी सांसद पप्पू यादव की तबीयत, संबोधन के दौरान लड़खड़ाए

October 21, 2026
URVASHI GUPTA
© Copyright 2022. All the Rights Reserved.Knews India, Kanpur