G20 के मौके पर सरकार ने लॉन्च किया देशी ऐप, Google Translate के छक्के छुड़ा देगा ऐप

KNEWS DESK – ट्रांसलेट करने के लिए हम सभी गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करते हैं| गूगल ट्रांसलेट किसी भी टेक्स्ट को आसानी से कन्वर्ट कर देता है| अब इस ऐप को टक्कर देने के लिए सरकार ने देशी ऐप को लॉन्च कर दिया है | जिसका नाम BHASHINI AI है|  ऐप के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं|

BHASHINI AI

ज़्यादातर लोग किसी भी टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने के लिए Google Translate का इस्तेमाल करते हैं| AI का इस दौर में सरकार ने एक नया देशी ऐप लॉन्च किया है। ये एक सरकारी ऐप है, इसमें अगल- अलग भाषाओं का स्पोर्ट दिया गया है। इसे सरकार की तरफ से G20 के मौके पर लॉन्च किया गया है। इसे आने के बाद से ही यूजर्स गूगल ट्रांसलेट को लेकर चिंतित हो गए हैं। अगर आप भी देश में कहीं भी यात्रा करने जाते हैं तो ये ऐप आपके बेहद काम की है।

किसी भी भाषा में कर सकते हैं ट्रांसलेट

BHASHINI AI ऐप में कई भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। इस ऐप से आप क्षेत्रीय भाषा में भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। ये गूगल से काफी अलग है और इसे खासतौर पर भारत में रहने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस AI ऐप से विदेशी भाषा को भी क्षेत्रीय भाषा में ट्रांसलेट किया जा सकेगा।

रियल टाइम ट्रांसलेट

इस ऐप से आप रियल टाइम में ट्रांसलेट कर सकते हैं। आसान भाषा में आप किसी भी व्यक्ति से बातचीत करते समय इस ऐप को ऑन कर यह जान सकते हैं कि सामने वाला व्यक्ति क्या बोल रहा है। टूरिस्टर या ट्रेवल करने वाले लोग इसे बेहद आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप भारत के बाहर भी जाने वाले हैं तब भी इसकी मदद से वहां कि भाषा को समझ सकते हैं।

भाषा को करें सेलेक्ट

AI ऐप का इस्तेमाल आप सिंगल क्लिक पर कर सकते हैं। सबसे पहले भाषा का चयन करें। इसके बाद आप किस भाषा में ट्रांसलेट करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट कर लें। इस तरह आप इस सरकारी ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

About Post Author