Google ने लिया बड़ा फैसला, जनवरी से बंद हो जाएगी ये सर्विस, विस्तार में जानिए

KNEWS DESK –  Google TV फिल्मों और टीवी शो के लिए एक डिजिटल वितरण सेवा है। जिसे Google ने साल 2020 में Google TV प्लेटफॉर्म को इंट्रोड्यूस किया था| इस ऐप को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने Play Movies & TV के मोबाइल ऐप को Google TV मोबाइल ऐप में मर्ज कर दिया था| अक्टूबर में गूगल ने Android TV पर इसके नाम में बदलाव किया और उसके बाद से ही ऐप ने काम करना बंद कर दिया था|अब गूगल ने आखिरकार इस सर्विस को बंद करने के ऐलान कर दिया है|

Google Set To Discontinue Google Play Movies & TV

Play Movies & TV

पिछले कुछ हफ्तों से इस ऐप को लेकर लगातार कंफ्यूजन बना हुआ है| इस ऐप पर क्लिक करने पर यूजर्स Android TV शॉप टैब पर पहुंच जाते हैं| अब गूगल ने आखिरकार इस सर्विस को बंद करने के ऐलान कर दिया है| कंपनी ने बताया कि जनवरी में Play Movies & TV को बंद कर दिया जाएगा|

सपोर्ट पेज पर दी है जानकारी 

कंपनी ने कई प्लेटफॉर्म से इस ऐप को रिमूव कर दिया है| वैसे ये ऐप एंड्रॉयड टीवी, चुनिंदा केबल बॉक्सेस और वेब पर उपलब्ध है, लेकिन इसे एक्सेस नहीं किया जा सकेगा| गूगल ने अपने सपोर्ट पेज को अपडेट करते हुए इसकी जानकारी दी है|

गूगल ने पोस्ट में बताया कि इन बदलावों के साथ Google Play Movies & TV  एंड्रॉयड टीवी पर उपलब्ध नहीं होगा| हालांकि, आप अपने खरीदे टाइटल्स को एंड्रॉयड टीवी डिवाइस, गूगल टीवी डिवाइस, गूगल टीवी मोबाइल ऐप और YouTube पर एक्सेस कर सकेंगे|

17 जनवरी से बंद हो जायेगा ऐप 

Play Movies & TV को 17 जनवरी को एंड्रॉयड टीवी से आधिकारिक रूप से सीज कर दिया जाएगा| इसके बाद जब भी यूजर्स इस ऐप को एक्सेस करना चाहेंगे, तो उन्हें सिर्फ Shop टैब का ही ऑप्शन मिलेगा| गूगल ने ये भी कन्फर्म कर दिया है कि Play Movies & TV ऐप दूसरे किसी प्लेटफॉर्म पर भी नहीं चलेगा|

किसी केबल बॉक्स में अगर इसका ऑप्शन मिलता भी है, तो वो आने वाले दिनों में नहीं मिलेगा| इस पर क्लिक करने पर यूजर्स सीधे YouTube पर पहुंच जाएंगे play.google.com/movies के जरिए मिलने वाला वेब एक्सेस भी अब YouTube.com/movies पर खुलेगा|

यह भी पढ़ें – पीआरडी जवानों की गुहार, अधिकारी करते अत्याचार !

About Post Author