बरेली की टीचर ने इस्लाम छोड़ अपनाया सनातन धर्म, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

KNEWS DESK- यूपी के बरेली में रहने वाली मुस्लिम समाज की एक लड़की ने सनातन धर्म अपना लिया है| धर्म बदलने के बाद वो असमत अली से नेहा सिंह बन गई है| असमत अली से नेहा सिंह बनी लड़की ने कहा- तीन तलाक, हलाला जैसी चीजों से डरकर मैंने सनातन धर्म अपनाया है| हालांकि इस बात से उसका परिवार नाराज है| इसलिए उसने परिवार से अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन-पुलिस से सुरक्षा का अनुरोध किया है|

नेहा (असमत) जिले के थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली है| वह पेशे से टीचर है| उसने कहा- मैं शुरू से भगवान शिव को अपना आराध्य मानती आ रही हूं| महाकाल के दरबार में हाजिरी भी लगा चुकी हूं| हाल ही में परिजनों ने उसके अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद नेहा ने सामने आकर सबको सच्चाई बताई|

असमत का कहना है कि उसने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है| उसके पिता का नाम असगर अली है, जो बीज विकास निगम में लेखाकार थे| वह अब इस दुनिया में नहीं हैं| नेहा ने बताया कि शुरू से ही उसको सनातन धर्म से प्रेम था| बरेली कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद अभी वह बीएड की पढ़ाई कर रही है| साथ ही साथ अध्यापन का कार्य भी कर रही है| वह पढ़ी-लिखी और जॉब करने वाली है|

नेहा ने कहा कि बहन, बहनोई और मां उसकी शादी ऐसे शख्स से कराने जा रहे थे, जो अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद उसका हलाला करा चुका था| परिवार का ऐसा खराब फैसला मुझे मंजूर नहीं था| मैंने इसका विरोध किया तो परिवार वाले मुझपर अनावश्यक दबाव बनाने लगे| आखिर में मैंने स्वेच्छा से घर छोड़ दिया और इस्लाम को त्यागकर वैदिक रीति-रिवाज से सनातन धर्म अपना लिया|

नेहा के अनुसार, उसके धर्म छोड़ने से परिवार गुस्से में है| षडयंत्र के तहत उन लोगों ने मेरे सहकर्मी मोहित सिंह के खिलाफ बरेली के थाना बारादरी में अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी| जबकि अपहरण की कहानी में दूर-दूर तक कोई सच्चाई नहीं है| मैंने अपनी मर्जी से घर छोड़ा है| बगैर किसी दबाव के सनातन धर्म अपनाया है|

नेहा ने यह भी कहा कि मुझे परिवार के लोगों से जान का खतरा है| नेहा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बरेली के डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है| साथ ही यह भी कहा है कि अगर सुरक्षा को लेकर उसे कोई भी परेशानी हुई तो उसके जिम्मेदार परिवार वाले होंगे| इस मामले में क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया- लड़की की मां की तरफ से थाने में मुकदमा पंजीकृत है| विवेचना जारी है| विधिक कार्रवाई की जा रही है|

About Post Author