दिवाली पर Google Pay दे रहा जबरदस्त तोहफा, एक काम के बदले मिलेगा 501 का शगुन

KNEWS DESK- Google Pay ने Diwali Offer का ऐलान कर दिया है|  जिसके चलते आपको 501 रुपये का शगुन मिल सकता है| इसे पाने के लिए आपको GPay App पर कुछ चैलेंज पूरे करने होंगे| अगर आप ये चैलेंज पूरा करने में सफल रहते हैं तो Google Pay Reward के तौर पर 501 रुपये का शगुन आपको मिलेगा|

लोकप्रिय पेमेंट ऐप Google Pay ने दिवाली पर शगुन देने की पूरी तैयारी कर ली है| शानदार रिवॉर्ड्स के लिए मशहूर फिनटेक ऐप पर आप भी शगुन पा सकते हैं| हालांकि इसके लिए आपको कुछ चैलेंज पूरे करने होंगे| अमेरिकी कंपनी पेमेंट ऐप पर फेस्टिवल सिटी प्रोमोशन चला रही है| इसमें कुछ चैलेंज दिए जाएंगे| चलिए आपको ये चैलेंज  पूरा करने की जानकारी देते हैं|

आपको न  केवल 501 रुपये का शगुन मिलेगा, बल्कि एक खास गिफ्ट जीतने का मौका भी प्राप्त होगा| गूगल पे का चैलेंज शुरू करने से पहले इस बात ध्यान रखें, आपके फोन में गूगल पे का अपडेटेड वर्जन हो| अगर पुराना वर्जन है तो आप इसे अपडेट कर सकते हैं| इसके अलावा गूगल पे के साथ एक्टिव बैंक अकाउंट लिंक होना भी जरूरी है| अब आप चैलेंज पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं|

चैलेन्ज पूरा करने के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस 

फोन में Google Pay ऐप ओपन करें और होमपेज देखें|

‘Promotions’ सेक्शन में Festival City ऑप्शन पर टैप करें|

अब आप एक दिवाली मैप पर आ जाएंगे| यहां कई तरह के कलर एरिया दिखाई देंगे|

हर एरिया में खुद का गेम और चैलेंज है|

20 नवंबर 2023 तक मैप पर नए मैप अनलॉक होते रहेंगे|

जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगे ज्यादा एरिया और बिल्डिंग चैलेंज अनलॉक होते जाएंगे|

अब आपको वेलकम शगुन लेना होगा, इसके लिए 1 रुपया का पेमेंट करना होगा|

हर चैलेंज पूरा करने पर आपको शगुन दिया जाएगा|

चैलेंज कई तरह के हो सकते हैं|

जीत सकेंगे Redmi Note 12 5G फोन

चैलेंज कई तरह के हो सकते हैं| इनमें बिल्डिंग चैलेंज भी है जिसके लिए आपको अलग-अलग तरह के ट्रांजेक्शन करने होंगे| दो स्पेशल चैलेंज भी मिलेंगे, जिनमें रंगोली फेस्ट और फन जोन को पूरा करना होगा| गूगल पे आपको दो स्क्रैच कार्ड देगा| इसके लिए आपको 501 शगुन इकट्ठा करने होंगे| इनमें एक स्क्रैच कार्ड ‘कैशबैक’, जबकि दूसरा ‘स्पेशल लॉक्ड रिवॉर्ड’ के लिए है| कैशबैक में आपको 501 रुपये का शगुन मिलेगा|

Redmi Note 12 5G फोन

डोमिनोज, मिंत्रा, जोमैटो, रिलायंस स्मार्ट पर 30 फीसदी छूट|

Amazon Prime मेंबरशिप पर 120 रुपये का डिस्काउंट|

YouTube Premium मंथली सब्सक्रिप्शन पर 30 फीसदी छूट|

टाइम्स प्राइम एनुअल सब्सक्रिप्शन पर 450 रुपये का ऑफ|

Hotstar के 3 महीने के सब्सक्रिप्शन पर 100 रुपये की छूट|

MX Player एनुअल सब्सक्रिप्शन पर 100 रुपये का डिस्काउंट|

About Post Author