रक्षाबंधन पर भाई-बहन को दें टेक्नोलॉजी का तोहफा, ₹799 से शुरू हैं ये शानदार गैजेट्स

रक्षाबंधन पर भाई-बहन को देना है बेस्ट गिफ्ट? ₹799 से ₹11,999 तक ये गैजेट्स हैं खास

Knews Desk: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है। इस दिन राखी बांधने के साथ एक-दूसरे को गिफ्ट देने का भी चलन है। अगर आप इस बार अपने भाई या बहन के लिए कुछ अलग और उपयोगी गिफ्ट खरीदने की सोच रहे हैं, तो टेक गैजेट्स एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। स्मार्टवॉच से लेकर ईयरबड्स, पावर बैंक, स्पीकर, प्रोजेक्टर और कॉफी मेकर तक कई ऐसे गैजेट्स हैं, जिन्हें बजट और पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है।

स्मार्टवॉच और ईयरबड्स से करें शुरुआत

अगर आपका भाई या बहन फिटनेस और स्मार्ट गैजेट्स पसंद करता है, तो यूआरबन आर्क गो एक विकल्प है, जिसकी कीमत 3,199 रुपये है। वहीं जस्ट कोर्सेका स्काईस्पोर्ट स्मार्टवॉच 3,999 रुपये में आती है। इसमें 2.01 इंच एचडी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और कई स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए जस्ट कोर्सेका सैवेज वायरलेस ईयरबड्स 2,999 रुपये में खरीदे जा सकते हैं।

यादों को दें डिजिटल अंदाज

अगर आप ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो भावनात्मक भी हो और टेक्नोलॉजी से जुड़ा भी, तो एक्सइलेक्ट्रॉन 15.6 इंच वाई-फाई डिजिटल फोटो फ्रेम अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत 11,999 रुपये है। इसमें फुल एचडी में फोटो और वीडियो देखने के साथ वाई-फाई और ऐप के जरिए नई तस्वीरें शेयर करने की सुविधा मिलती है।

वहीं घर पर फिल्में और गेमिंग पसंद करने वाले भाई-बहन के लिए एक्सइलेक्ट्रॉन टेक्नो प्लस एंड्रॉयड 14 स्मार्ट होम प्रोजेक्टर 8,499 रुपये में दिया जा सकता है। इसमें 1080p नेटिव रिजॉल्यूशन, 4K सपोर्ट, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कम बजट में भी मिलेंगे अच्छे विकल्प

अगर बजट कम है तो लाइने लांसर 19 प्रो स्मार्टवॉच 1,299 रुपये में खरीदी जा सकती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, नोटिफिकेशन, हेल्थ मॉनिटरिंग और एक्टिविटी रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए लाइने हाइड्रो 8 फाइट सीरीज हेडफोन 1,099 रुपये में विकल्प हो सकते हैं। इसमें 90 घंटे तक का म्यूजिक टाइम, लो लेटेंसी और ENC मोड मिलता है।

म्यूजिक लवर के लिए स्पीकर

अगर भाई या बहन को म्यूजिक और पार्टी का शौक है, तो यू&i चिल सीरीज वायरलेस स्पीकर एक खास गिफ्ट हो सकता है। इसकी कीमत 7,349 रुपये है। इसमें 150W आउटपुट, TWS कंपैटिबिलिटी और वायरलेस माइक्रोफोन मिलता है। बिल्ट-इन व्हील्स की मदद से इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

₹799 में पावर बैंक

रोजाना स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों के लिए यू&i एरियल सीरीज पावर बैंक उपयोगी गिफ्ट है। इसकी कीमत 799 रुपये है और इसमें 10,000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है। यह यात्रा और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काम आ सकता है।

फिटनेस और ट्रैवल पसंद करने वालों के लिए

यूबॉन SW-211 मैक्सफिट स्मार्ट फिटनेस बैंड की कीमत 6,999 रुपये है। इसमें 30 दिनों तक की बैटरी लाइफ, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, HRV ट्रैकिंग और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं म्यूजिक और ट्रैवल पसंद करने वालों के लिए यूबॉन J8 Air Hook ट्रूली वायरलेस ईयरक्लिप्स 1,790 रुपये में मिलते हैं। इनमें 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम और Type-C फास्ट चार्जिंग दी गई है।कॉफी पसंद करने वाले भाई या बहन के लिए बोरोसिल ब्रूमेट एस्प्रेसो कॉफी मेकर भी अच्छा विकल्प है। इसकी कीमत करीब 6,550 से 6,990 रुपये है। इसमें 800W पावर, 3.5 बार प्रेशर और बिल्ट-इन स्टीम वैंड दिया गया है। इस तरह ₹799 से लेकर ₹11,999 तक अलग-अलग बजट में रक्षाबंधन के लिए उपयोगी और खास टेक गिफ्ट चुना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *