लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेंगे शिवम मावी, गुजरात टाइटंस ने उमेश पर खर्च किया इतना पैसा…

KNEWS DESK-  IPL के लिए मिनी ऑक्शन आज दुबई में है। ऑक्शन में सभी 10 टीमों ने 333 खिलाड़ियों पर दांव लगाया जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6.40 करोड़ में खरीदा।

लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेंगे शिवम मावी

भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6.40 करोड़ में खरीदा। शिवम मावी को खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी 6.20 करोड़ रुपए तक की बोली लगाई थी लेकिन लखनऊ ने बाजी मार ली।

गुजरात टाइटंस ने उमेश पर खर्च किया पैसा

भारतीय गेंदबाज उमेश यादव का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। उन्हें खरीदने के लिए शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर हुई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स भी गेम में आ गई लेकिन में गुजरात ने बाजी मार ली। गुजरात ने उमेश यादव को 5.80 करोड़ रुपए में खरीदा।

अल्जारी जोसेफ को आरीसीबी ने 11.50 करोड़ में खरीदा

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अल्जारी जोसेफ का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 11.50 करोड़ रुपए में खरीदा। जोसेफ को खरीदने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 11.25 करोड़ रुपए तक का दाम लगाया लेकिन अंत में आरसीबी ने बाजी मार ली।

ये भी पढ़ें-     टीएमसी सांसद ने उपराष्ट्रपति की मिमिक्री कर उड़ाया मजाक, जानें क्या बोले जगदीप धनखड़

About Post Author