इंडिया A से भिड़ने को तैयार न्यूजीलैंड A, रीस मारियू बने कप्तान, तीन मैचों के लिए अलग-अलग टीमों का ऐलान

Knews Desk– भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाली चार दिवसीय मुकाबलों की सीरीज को लेकर न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेले जाएंगे। सीरीज की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी। न्यूजीलैंड ए की कप्तानी 24 वर्षीय क्रिकेटर रीस मारियू को सौंपी गई है, जो घरेलू क्रिकेट में कैंटरबरी का प्रतिनिधित्व करते हैं।इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने अलग-अलग मुकाबलों के लिए तीन टीमों का चयन किया है। पहले दो मैचों के लिए चुने गए खिलाड़ियों में कई नाम समान हैं, जबकि तीसरे मुकाबले के लिए टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। इस दौरे पर दोनों टीमों को चार दिवसीय क्रिकेट में अपनी तैयारियों और खिलाड़ियों की क्षमता परखने का अवसर मिलेगा।

सीरीज का पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच 24 से 27 अक्टूबर तक लिंकन में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच क्राइस्टचर्च में होगा। वहीं, तीसरा और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट मैच 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में आयोजित किया जाएगा।पहले मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड ए टीम की कमान रीस मारियू संभालेंगे। टीम में मैट बॉयल, मैक्स चू, क्रिस्टियन क्लार्क, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैक गिब्सन, मिच हे, कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेडेन लेनोक्स, जैरोड मैके, टिम रॉबिन्सन और फ्रेजर शीट को शामिल किया गया है। मिच हे को विकेटकीपर की जिम्मेदारी दी गई है।

दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए भी रीस मारियू कप्तान होंगे। इस टीम में मैट बॉयल, क्रिस्टियन क्लार्क, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैक गिब्सन, मिच हे, कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेडेन लेनोक्स, जैरोड मैके, टिम रॉबिन्सन और फ्रेजर शीट को जगह मिली है। पहले मुकाबले की तुलना में इस टीम में मैक्स चू की जगह मैट फिशर को शामिल किया गया है।तीसरे और अंतिम मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड ए की टीम में आदि अशोक, मैट बॉयल, मैक्स चू, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, कर्टिस हीफी, साइमन कीन, निक केली, बेन लिस्टर, रीस मारियू, जैरोड मैके, कैम पॉल, हेनरी निकल्स और फ्रेजर शीट शामिल हैं। मैक्स चू इस मुकाबले में विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।तीनों टीमों में खिलाड़ियों के चयन से साफ है कि न्यूजीलैंड ए ने सीरीज के अलग-अलग मैचों के लिए अपनी टीमों में बदलाव किए हैं। अब सभी की नजरें 24 अक्टूबर से शुरू होने वाले पहले मुकाबले पर रहेंगी, जहां इंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम मैदान पर उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *