चमत्कारी हैं ‪रामचरित मानस की यह 7 चौपाइयां‬, जल्द पूरी होंगी मनोकामनाएं

KNEWS DESK : चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन रामनवमी मनाई जा रही है। कहा जाता है कि इस दिन चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। हुआ था। राम नवमी के मौके पर भक्त पूजा आदि के बाद हवन करते हैं। कहते हैं कि इस दिन हवन करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा इस दिन राम चरित्र मानस की चौपाइयों का पाठ करना बेहद लाभकारी माना जाता है। रामचरित्र मानस की कई ऐसी चौपाइयां हैं जिनका पाठ करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं विशेष इच्छाओं की पूर्ति के लिए आपको रामचरितमानस की किन चौपाइयों का पाठ करना चााहिए।

मनोकामना पूर्ति के लिए
मन में किसी तरह की कामना है तो उसकी पूर्ति के लिए 108 बार रामचरितमानस की इस चौपाई का जाप करें।

कवन सो काज कठिन जग माही।
जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।

धन प्राप्ति के लिए
यदि आप धन प्राप्ति की कामना रखते हैं तो रामचरीत मानस की इस चौपाई का जाप करें। मान्यता है कि इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।
सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।।

विवाह संबंधी समस्या दूर करने के लिए
यदि आपके विवाह में देरी हो रही है। बार-बार रिश्ते टूट जा रहे हैं तो रामचरितमानस की इस चौपाई का पाठ करें। इससे विवाह संबंधी समस्या दूर हो जाती है।

तब जन पाई बसिष्ठ आयसु ब्याह! साज सँवारि कै!
मांडवी, श्रुतकी, रति, उर्मिला कुँअरि लई हंकारि कै!!

संकट से मुक्ति के लिए
राम नवमी के दिन रामचरितमानस की इस चौपाई का 108 बार जप करें। ऐसा करने से सभी प्रकार की समस्याएं आपसे दूर रहेंगी।

दीन दयालु विरद संभारी!
हरहु नाथ मम संकट भारी!!

शत्रु नाश के लिए
यदि कोई शत्रु परेशान कर रहा है तो रामनवमी के दिन इस चौपाई का पाठ करें। ऐसा करने से जल्द ही शत्रु का नाश होगा।

बयरू न कर काहू सन कोई।
रामप्रताप विषमता खोई।।

About Post Author