Sheetala Ashtami 2024: शीतला अष्टमी पर जरूर करें इन चीजों का दान, जीवन के संकट होंगे दूर

KNEWS DESK- सनातन धर्म में शीतला अष्टमी को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है| लोग इस अवसर पर दान- पुण्य करके शीतला मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं| शीतला अष्टमी पर्व पर दान करने का अलग महत्त्व होता है| इस दिन सुबह जल्दी स्नान करने से शरीर में शीतलता आती है और मां शीतला भी प्रसन्न होती हैं|

मान्यता के अनुसार, शीतला अष्टमी को एक दिन पहले बने भोजन का भोग लगाया जाता है और उसी भोजन को ग्रहण किया जाता है| मां शीतला के भोग में मीठे पूए, चावल और दही को जरुर शामिल करना चाहिए| शीतला अष्टमी के शुभ अवसर पर घर में झाड़ू या सूप जरुर लेकर आएं और इसकी पूजा करें| माता शीतला की पूजा के बाद बच्चों को बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए उनके माथे पर हल्दी लगाएं|

Sheetala Saptami: शीतला सप्तमी पर इस विधि से करें पूजा और व्रत - sheetla  saptami-mobile

जानें शुभ मुहूर्त 

शीतला अष्टमी चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 1 अप्रैल रात 09 :09 बजे से शुरू होगी और 2 अप्रैल को रात 08:08 तक रहेगी| उदयातिथि के अनुसार, शीतला अष्टमी का पर्व 2 अप्रैल यानि कल मनाया जाएगा|

दान करें ये चीजें 

शीतला अष्टमी के पर्व पर दान करने से आपके जीवन के सभी संकट दूर होते हैं| इस दिन आप गरीबों को भोजन दान कर सकते हैं| ऐसा करने से आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी| इस दिन किसी भी मंदिर में झाड़ू या सूप दान कर सकते हैं| इससे मां शीतला अत्यंत प्रसन्न होती हैं| इस अवसर पर कुम्हारन को प्रसाद और कुछ दक्षिणा जरुर दें| ऐसा करने से शीतला मां की पूजा सफल हो जाती है और मां की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है|

About Post Author