कच्चातिवु द्वीप के मामले पर पीएम मोदी ने कांग्रेस और डीएमके पर साधा निशाना, कहा – “उन्हे किसी और की परवाह नहीं है”

KNEWSDESK-   1974 में कच्चातिवु द्वीप  श्रीलंका को दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को काग्रेस और डीएमके पर निशाना साधा है। उन्होंने इस मसले को उठाते हुए  कहा कि कांग्रेस और डीएमके परिवार की इकाइयां हैं। वे केवल इस बात की परवाह करते हैं कि उनके अपने बेटे और बेटियां आगे बढ़ें।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते  हुए कहा,‘‘भारत की एकता, अखंडता और हितों को कमजोर करना कांग्रेस का 75 साल से काम करने का तरीका रहा है। आगे कहा, ‘‘कांग्रेस और डीएमके परिवार की इकाइयां हैं। वे केवल इस बात की परवाह करते हैं कि उनके अपने बेटे और बेटियां आगे बढ़ें।  उन्हें किसी और की परवाह नहीं है।  कच्चातिवु पर उनकी बेरुखी ने हमारे गरीब मछुआरों और विशेष रूप से मछुआरों के हितों को नुकसान पहुंचाया है।  पीएम मोदी ने  कहा,‘‘भारत की एकता, अखंडता और हितों को कमजोर करना कांग्रेस का 75 साल से काम करने का तरीका रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि  कांग्रेस और इंदिरा गांधी की सरकार ने 1974 में  समझौता किया  था।  इस  समझौते के बाद कच्चातिवु द्वीप पर भारत ने अपना दावा छोड़ा और ये श्रीलंका के हिस्से में आ गया। दरअसल प्रधांनमंत्री मोदी ने एक छपी हुई खबर के बारे में बातकरते हुए कहा था कि उस समय के मुख्यमंत्री एम करूणानिधि ने समझौते पर सहमति दे दी थी। इसके बावजूद डीएमके ने सार्वजनिक तौर पर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने भी कांग्रेस पर आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि जवाहर लाल नेहरू श्रीलंका को कच्चातिवु द्वीप देना चाहते थे।

About Post Author