Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि पर बनाएं मां शैलपुत्री का प्रिय भोग, देवी होंगी अत्यंत प्रसन्न, जानें रेसिपी

KNEWS DESK- आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है| नवरात्रि का पहला दिन यानि आज मां शैलपुत्री का दिन है|आज आपको उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनका प्रिय भोग लगाना चाहिए| चलिए आज हम आपको उनके प्रिय भोग की रेसिपी बताते हैं|

नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है| ऐसे में आप उनके मन पसंद शुद्ध देसी घी से बनी चीजों का भोग लगाएं| उन्हें देसी घी अत्यंत पसंद है| इसलिए आप जो भी भोग उनके लिए तैयार करें, उसे शुद्ध घी से बनाएं| ऐसे में आप शैलपुत्री के लिए खोया वाली तुर्की बर्फी बना सकते हैं| चलिए आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं|

खोया वाली बर्फी बनाने के लिए सामग्री

1/2 किलो खोया

250 ग्राम चीनी

2 बड़े चम्मच शुद्ध देसी घी

चुटकी भर इलायची पाउडर

1-2 बूंद लाल रंग

1-2 बूंद येलो रंग

1/2 पिस्ता और बादाम

खोया वाली बर्फी बनाने की विधि 

एक कड़ाही को धीमी आंच पर गर्म कर लें और उसमें खोया डालकर उसे अच्छी तरह से भून लें| इसके बाद इसमें चीनी डालें और इसे लगातार चलाते रहें| खोया और चीनी को 5 मिनट तक भूनने के लिए इसमें चुटकी भर इलायची पाउडर और देसी घी डालकर 2-3 मिनट और चलाएं| इसके बाद आंच को बंद कर दें| अब खोया के मिश्रण को तीन अलग-अलग भागों में बाट लें| एक में लाल और दूसरे में येलो रंग डालकर खोया मिक्स करें|

अब एक ट्रे में बटर पेपर लगाएं और पहले प्लेन खोया का फैलाएं| उसके ऊपर लाल और फिर येलो बैटर फैलाएं| आखिर में फिर प्लेन खोया और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें| इसे ढककर सेट होने के लिए फ्रिज में 3-4 घंटे रखें| फिर इन्हें काटकर बर्फी स्टाइल में तैयार करें| अब माता रानी को भोग लगाएं|

About Post Author