सावन के महीने में घर पर लगाएं ये खास पौधे, सुख-समृद्धि का होगा आगमन

KNEWS DESK-   शिव का प्रिय श्रावण मास चल रहा है। इस महीने भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वालों की झोली खाली नहीं रहती है। साथ ही कुछ पौधे भी सावन के महीने में लगाना शुभ माना जाता है। पौधों को लगाने से शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आपको बता दें कि सावन के महीने में प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़े रहती है। वहीं भगवान शिव को भी हरियाली बहुत पसंद है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में हरे भरे पौधे लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इन पौधे को लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है और मां लक्ष्‍मी का आगमन होता है। बेलपत्र के पौधे की छांव में शिवलिंग को स्‍थापित करके रोजाना जलाभिषेक करने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती और मां लक्ष्‍मी की कृपा भी उस घर पर बनी रहती है।

तुलसी का पौधा

सावन में तुलसी का पौधा लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती है और घर में धन की आवक बढ़ती है। तुलसी के पौधे को लगाने से आपके घर में धन वृद्धि होती है। मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए रोजाना तुलसी के पौधे पर घी का दीपक जलाएं।

शमी का पौधा

शमी का पौधा भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। सावन के महीने में शमी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। शमी का पौधा लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। सावन में इन पौधे को लगाने से शिवजी की कृपा आपको प्राप्‍त होती है।

पीपल का पौधा

सावन के महीने में आप पीपल का पौधा भी लगा सकते हैं। इसे रोजाना पानी देने और परिक्रमा करने से संतान संबंधी समस्या खत्म हो जाती है।

केले का पेड़

सावन की एकादशी पर घर के पीछे केले का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि केले के पेड़ को कभी भी घर के सामने नहीं लगाना चाहिए। इससे जीवन में परेशानियां आती हैं।

धतूरे का पौधा

भगवान शिव को धतूरा भी बेहद प्रिय है।  शिव जी को धतूरा चढ़ाने से वे जल्‍द प्रसन्‍न होते हैं और सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसके साथ घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

बेल का पौधा

भगवान शिव को बेलपत्र सबसे प्रिय होता है। सावन के महीने में इस पौधे को लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है और मां लक्ष्‍मी का आगमन होता है। बेलपत्र के पौधे की छांव में शिवलिंग को स्‍थापित करके रोजाना जलाभिषेक करने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती और मां लक्ष्‍मी की कृपा भी उस घर पर बनी रहती है।

आंकड़े का पौधा

भगवान शिव को आंकड़े का फूल बहुत प्रिय होता है। यह बैंगनी और सफेद रंग के होते हैं। सावन में इस पेड़ को घर में लगा सकते हैं। इस पौधे में भगवान शिव का वास माना जाता है।

About Post Author