मकान बेचने को लेकर महिला से धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड-  देहरादून शहर लोगों की पसंद बनता जा रहा है। जिसके चलते लोग यहां पर अपना खुद का घर बनाना चाहते हैं या फिर पहले से बनाया हुआ घर भी खरीद रहे हैं लेकिन अक्सर लोग घर जमीन खरीदने से पहले ज्यादा नहीं सोचते जिसके चलते उन्हें घर की जगह धोखा मिलता है। साथ ही वह अपनी जमा की गई कमाई को भी गंवा बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला आया है राजधानी देहरादून में जहां एक वकील और उसके परिवार वालों ने मकान बेचने के नाम पर एक महिला से 34 लाख रूपये ठग लिए। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की और आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया।

बिका हुआ मकान के बेचने के नाम पर की 35 लाख की ठगी

मामले में रेसकोर्स में रहने वाले तरीकत खान द्वारा मकान बेचने की पेशकश की गई थी। जिसमें एक महिला प्रियंका ने मकान को खरीदने की इच्छा जताई, जिसके बाद सौदा 35 लाख में तय किया गया। महिला को तरीकत खान व उसके दो बेटों व पत्नी ने घर दिखाया। जिसके बाद महिला ने अलग अलग किस्तों में 35 लाख रूपये दे दिए लेकिन प्रियंका को रजिस्ट्री के दिन मालूम हुआ कि मकान पूर्व में ही बिक चुका है। ऐसे में महिला द्वारा रूपये मांगने पर उसे जमीन दिलवाने की बात कही गयी लेकिन वह नहीं किया गया। जिस पर प्रियंका ने नेहरू कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवा दी। मामले में पुलिस ने तरीकत खान, दो बेटों, पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

About Post Author