Pitru Paksha 2023: श्राद्ध के समय इन चीजों का रखें विशेष ध्यान, जानें पूरी जानकारी

KNEWS DESK- सनातन धर्म में पितृपक्ष को बहुत ज्यादा महत्त्व दिया जाता है| इस साल पितृपक्ष 29 सितंबर 2023 से लेकर 14 अक्टूबर 2023 तक रहेंगे| इन दिनों में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए ब्राह्मण भोजन, तर्पण और दान-किए जाते हैं|आपको बता दें कि पितरों का श्राद्ध में भोजन बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए| चलिए आज हम आपको उन बातों के बारे में बताते हैं|

सफाई का ध्यान रखें

श्राद्ध के समय यदि आप पितरों के निमित्त भोजन बना रही हैं तो शुद्धता का ध्यान जरूर रखें| भोजन बनाने से पहले अपने घर खासकर रसोई को अच्छी तरह से साफ कर लें| शुद्धता से पितृ प्रसन्न होते हैं, ध्यान रखें स्नान करने के बाद ही भोजन बनाएं|

बर्तन का रखें ध्यान

पहले ब्राह्मण को भोजन कराएं तब खुद भोजन करें| ब्राह्मणों को कांसे, चांदी या फिर पत्तल में ही भोजन करवाएं| श्राद्ध करने के दौरान कांच और प्लास्टिक जैसी चीजों का इस्तेमाल ना करें| साथ ही, ब्राह्मण को दक्षिण दिशा में बिठाकर ही भोजन कराएं|

इन चीजों का न करें इस्तेमाल

श्राद्ध के समय भोजन बनाने के लिए प्याज, लहसून, पीली सरसों का तेल और बैंगन को ना यूज करें| इसके अलावा दूध और दही यदि आप इस्तेमाल करें तो वो गाय का ही होना चाहिए|

भोजन में क्या बनाएं

श्राद्ध में पितरों के नाम पर बनाए जाने वाले भोजन में खीर बनाना बहुत जरुरी होता है|  इस दिन पूरी, आलू की सब्जी, कद्दू की सब्जी बना सकते हैं| आप भोजन में मिठाई शामिल कर सकते हैं|

About Post Author