जानिए फिश एक्वेरियम रखने के फायदे, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसे रखने की सही दिशा, मछलियों की सही संख्या सब कुछ

KNEWS DESK : फिश एक्वेरियम आपने अधिकतर लोगों के घर में देखा होगा|ज्योतिष शास्त्र में इसका विशेष स्थान है| वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मछली रखने से सकारात्मक ऊर्जा, खुशी और समृद्धि की वृद्धि होती है| इसे घर में रखने से आने वाले दुःख, कष्ट, विपदा सभी टल जाते हैं|आज हम आपको बताएंगे, घर में फिश एक्वेरियम रखने का महत्व, उसकी सही दिशा और उसमें कितनी मछलियां पालना शुभ होता है|

अगर आप अपने घर में बिना किसी कलेश के सुख और अपना खुशहाल जीवन चाहते हैं तो इसके लिए एक्वेरियम में 9 मछलियां रखनी चाहिए| जिनमें से 8 नारंगी,सुनहरी रंग की हों और एक काले रंग की मछली हो|

इसे घर की पूर्व, उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है| इससे परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ता है|ध्यान रहे कि फिश एक्वेरियम को किचन या बेडरूम में नहीं रखना है| इससे आपको धन हानि हो सकती है|फिश एक्वेरियम को मुख्य द्वार के बाएं तरफ रखने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है|

फिश एक्वेरियम में काली मछली का विशेष महत्व है| क्योंकि यह सुरक्षा का प्रतीक होती है| ये काली मछली घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर सोख लेती है| इतना ही नहीं जब घर के सदस्यों पर कोई दुविधा आने वाली हो तो उस दुविधा को काली मछली अपने ऊपर ले लेती है|इसी वजह से काली मछली जल्दी मर जाती है|

आवश्यक सूचना : एक्वेरियम में किसी मछली की मौत होने के बाद तुरंत उसकी जगह दूसरी मछली रखनी चाहिए नही तो यह आगे चलकर आपत्तिजनक साबित हो सकता है|

About Post Author