मकर संक्रांति पर खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शुभ कार्य

KNEWS DESK- नया साल आ गया है और नए साल का पहला त्योहार मकर संक्रांति भी आने वाली है| ज्योतिषियों के अनुसार, जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस शुभ घड़ी को मकर संक्रांति का नाम दिया जाता है| माना जाता है कि इस मौके पर सूर्य देव की पूजा करने से सभी कार्य संपन्न होने लगते हैं| धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास में किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है लेकिन मकर संक्रांति की तिथि के लगते ही खरमास समाप्त हो जाता है|

साल में सूर्य संक्रांति 12 पड़ती है लेकिन इनमें चार संक्रांतियां विशेष महत्व रखती हैं| ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इनमें मेष, कर्क, तुला और मकर संक्रांति शामिल हैं| मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुड़ और तिल दान करना बहुत शुभ माना जाता है| मकर संक्रांति हर साल जनवरी में इसलिए मनाई जाती है| क्योंकि 14 जनवरी को ही सूर्य उत्तरायण होकर मकर रेखा से गुजरते हैं| इस साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा|

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति को इस तरह करें सेलिब्रेट, त्योहार का  मजा होगा दोगुना - Makar Sankranti 2023 5 creative ways to celebrate this  festival

हिन्दू धर्म में हर साल धूमधाम से मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है| मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है| वहीं इस दिन जो भी व्यक्ति दान पुण्य करता है, उसको इसका दोगुना फल प्राप्त होता है|

पूजा का शुभ मुहूर्त

15 जनवरी को रात्रि में 2 बजकर 43 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे| पूजा पाठ के शुभ समय की बताएं तो सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 45 मिनट तक है|

About Post Author