अक्षय तृतीया 2025: अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, मिलेगी कुबेर देवता की कृपा और होगी धन की वर्षा

KNEWS DESK, 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया या आखा तीज मनाई जाएगी, जो हिन्दू धर्म में अत्यंत शुभ और फलदायक मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य कई गुना फल देता है। यही कारण है कि लोग इस दिन धन वृद्धि के विशेष उपाय करते हैं।

अक्षय तृतीया पर धन के देवता कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। कुबेर देव की कृपा से घर में धन-धान्य और समृद्धि का आगमन होता है। उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है, जो वेल्थ और अपॉर्चुनिटी की दिशा होती है।

उत्तर दिशा में रखें विशेष ध्यान – वास्तु के अनुसार करें सजावट

 उत्तर दिशा में क्या करें:

  • इस दिशा को हमेशा हल्का और साफ-सुथरा रखें।
  • भारी फर्नीचर या सामान इस दिशा में रखने से बचें।
  • उत्तर दिशा की दीवारों को नीले रंग से सजाएं। पर्दे, पेंटिंग्स और इंटीरियर में भी नीले रंग का प्रयोग करें।
  • आप इस दिशा में एक नीले रंग का पिरामिड भी रख सकते हैं।

घर की तिजोरी कहाँ रखें?

धन के देवता कुबेर की कृपा पाने के लिए घर की तिजोरी को उत्तर दिशा में रखें। इससे घर में पैसे की कमी नहीं होगी और लक्ष्मी स्थायी रूप से वास करेंगी।

कुबेर यंत्र और मूर्ति की स्थापना

अक्षय तृतीया के दिन:

  • घर की उत्तर दिशा में कुबेर यंत्र स्थापित करें।
  • कुबेर जी की मूर्ति इस दिशा में रखें। इससे सोना-चांदी जैसे निवेश में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

अक्षय तृतीया पर लाएं कुबेर कुमकुम

इस दिन हरा कुमकुम, जिसे कुबेर कुमकुम कहा जाता है, घर जरूर लाएं। इसे कुबेर देव को अर्पित करें। यह धन, स्वास्थ्य और समृद्धि को आकर्षित करता है।

कुबेर देव का पौधा जेड प्लांट

जेड प्लांट को कुबेर देव का पौधा माना जाता है। अक्षय तृतीया पर इसे घर की उत्तर दिशा में लगाएं। यह पौधा घर में धन के फ्लो को बढ़ाता है

अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, मिलेगी कुबेर देव की कृपा

इन आसान लेकिन प्रभावशाली उपायों को अपनाकर आप अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर कुबेर देव को प्रसन्न कर सकते हैं और अपने घर में धन, सुख और समृद्धि को आमंत्रित कर सकते हैं।

About Post Author