Weather Forecast Kanpur : गर्मी साथ लू ने छुड़ाए लोगों के पसीने, कल से राहत की उम्मीद

कानपुर: हिमालय के पास आ रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 अप्रैल के बाद तापमान में फिर से गिरावट होने की उम्मीद है। इस दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छा सकते हैं और सूरज की तपिश में कमी आ सकती है। हालांकि गर्मी व लू ने फिर लोगों के पसीने छुड़ा दिए। अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री व न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम बदलने की उम्मीद

20 अप्रैल को हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएगा। इसके बाद मौसम बदलने की उम्मीद है। इससे 21 अप्रैल को तेज हवा चल सकती हैं। फिलहाल बुधवार को तेज धूप के साथ लू जारी रहेगी।

कानपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

सोमवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। कानपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं बांदा, चित्रकूट और जालौन 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में तपते रहे। वहीं, कन्नौज और फर्रुखाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस होने की वजह से शाम को भी राहत नहीं मिली। फतेहपुर में पारा 43.4, इटावा, कानपुर में 43 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल हल्के बादलों के बीच तापमान और गर्मी बढ़ने के आसार बने हैं।

About Post Author