ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में योग महोत्सव का आयोजन

ऋषिकेश, अक्सर इस भागती दौैड़ती ज़िदगी में हम खुद को समय नहीं दे पाते जिससे हमारे स्वाश्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। स्वस्थ जीवन शैली के लिए हमें अपने आप को भी समय देना होता है। भारत में पुराने समय से मन और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग को महत्वता दी है। जिससे हम न सिर्फ शारीरिक तौर से बल्कि मानसिक तौर से भी स्वस्थ रहते हैं। योग का महत्व आज पूरा विश्व जान रहा है। इसी को देखते हुए ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में 35 वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव करीब सप्ताह भर चलेगा। जो आठ मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेगा।

विश्व के अनेक देशों से प्रतिभागी करा चुके पंजीकरण
प्राचीन काल में योग के जनक महर्षि पतंजलि ने योग के कई विधाओं को लाया था। जिसे  समय के साथ इसकी उपयोगिता को देखते हुए इसे बृहद स्तर पर योग को फैलाया गया। इसी का परिणाम है कि आज पूरी दुनिया में लोग योग को अपने जीवन में उतार रहे। योग महोत्सव को लेकर वैश्विक आकर्षण का पता इसी बात से पता चलता है कि इसके लिए अब तक लगभग 80 से ज्यादा देशों से करीब 1000 प्रतिभागी इसके लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इसके साथ ही योग महोत्सव में कई देशों के 70 से ज्यादा योगाचार्य भी इस महोत्सव में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही संस्कृति मंत्रालय की ओर से इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।

About Post Author