गढ़वाल सीट पर खंडूडी ही जरूरी जैसे हालात

देहरादून। देश मे लोकसभा चुनावों को लेकर अभी एक साल से ज्यादा का समय रह गया है। उत्तराखंड में भाजपा ने लोकसभा के चुनावो के लिए कमर कस ली है। अभी तक पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट काफी चर्चाओ में है।

भाजपा ने इस सीट को साधने के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिया है। तो वही हाथ से हाथ जोडो अभियान के जरिए लोकसभा चुनाव की तैयार शुरू कर चुकी कांग्रेस पार्टी के पास गढवाल संसदीय क्षेत्र पर सीमित विकल्प नजर आ रहा है। इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूडी और पूर्व  प्रदेश कांग्रेस  अध्यक्ष गणेश गोदियाल को ही प्रोजेक्ट किया जा रहा है। अभी तक इस सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर अभी तक कोई भी दावेदार नजर नहीं आ रहा है ऐसे में कांग्रेस के पास इस सीट में खंडूडी ही जरूरी जैसे हालात बन रहे  हैं।

मनीष खंडूडी ने 19 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी और इस चुनाव के जरिये ही अपनी चुनावी राजनीति का आगाज किया था। किन्तु खंडूडी 2.11 लाख के अंतर से चुनाव हार गये थे।

वहीं  2022 विधानसभा चुनावो में भी कांग्रेस गढवाल लोकसभा के अंतर्गत आने वाली 14 विधानसभा सीटों में से महज एक सीट पर ही जीत दर्ज करा पायी है।

वही देखने में आ रहा है कि विधानसभा चुनावो में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से बहुत ही कम अंतर से चुनाव हारे गणेश गोदियाल भी चुनाव लड़ने को लेकर बहुत ज्यादा इच्छुक नजर नही आ रहे है।

वही पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूडी का कहना है कि टिकट का निर्णय लेना पार्टी हाईकमान का काम है। और शीर्ष नेतृत्व का आदेश होगा तो वे चुनाव जरूर लडेगे।

About Post Author