हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर आर.एस.एस ने किया पथ संचलन

देहरादून। हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत के साथ ही डाॅ केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती के उपलक्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा प्रदेश में अनेक स्थानों पर पथ संचलन किया गया।

देहरादून में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देहरादून महानगर के तत्वावधान में शनिवार को विशाल पथ संचलन का आयोजन महानगर संघचालक आजाद सिंह की अगुवाई में शहर में किया गया।

पथ संचलन ने स्वंय सेवको ने बडी संख्या में संघ की पूर्ण गणवेश के साथ प्रतिभाग किया। जगह जगह स्वयं सेवियो पर पुष्प वर्षा भी की गई।
इस पथ संचलन का प्रारम्भ महादेवी कन्या पाठशाला से प्रारम्भ होकर जयघोष के साथ घंटाघर होते हुए पलटन बाजार ,राजा रोड,तहसील चौक से गुजरते हुए एमकेपी पहुंचकर समाप्त हुई।

इस पथ संचलन के दौरान लोगो ने जगह जगह स्वंय सेवको पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। वही कार्यक्रम के दौरान स्वंय सेवको को संबोधित करते हुए प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख नरेन्द्र ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के वैज्ञानिक आधार को रेखांकित करते हुए कहा कि डॉ हेडगेवार के तपस्वी जीवन से हमारे समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन महानगर बौद्धिक प्रमुख युद्ववीर भंडारी ने किया। महानगर कार्यवाह महेन्द्र द्वारा मंच परिचय कराया गया।

वही महानगर प्रचारक जितेन्द्र के साथ ही सह कार्यवाह सत्येन्द्र ने पथ संचलन का मार्गदर्शन किया।

वही राज्य के अनेक स्थानों के साथ ही गैरसैण में भी पथ संचलन का आयोजन किया गया जिसमे बडी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में स्वयं सेवियो ने प्रतिभाग किया और हिन्दू नववर्ष को मनाया।

About Post Author