जमीन अभिलेखों में फर्जीवाड़े में एक गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून : जमीन के अभिलेखों में फर्जीवाड़े को लेकर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मक्खन सिंह नाम के आरोपित को पीलीभीत से जमीन अभिलेखों में फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किया गया है। मक्खन सिंह को तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकार्ड रूम में गड़बड़ी कर फर्जी रजिस्ट्री बनवाने का आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले के सम्बन्ध में सहायक महानिरीक्षक निबंधन संदीप श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के जनता दरबार लगाये जाने पर फरियादियों ने उनकी जमीन के अभिलेखों से छेड़छाड़ की शिकायत की थी। इसके साथ ही अन्य स्रोतों से भी जिलाधिकारी को ऐसी शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिसके बाद मामले की पड़ताल की गयी। जिसमें उप निबंधन कार्यालय के पहले, दूसरे अभिलेखों की जांच की गयी। जांच में पाया गया कि अभिलेखों से छेड़छाड़ की गयी।

भूमाफियाओं ने जमीन अभिलेखों में करी गड़बड़ी बदले स्वामित्व

जमीनों के अभिलेखों से छेड़छाड़ की जांच में सामने आया है कि पुराने अभिलेखों से छेड़छाड़ की गयी है। जिसमें 1978 से 1984 तक की छः रजिस्ट्रियों के साथ छेड़छाड़ की गयी है। छेड़छाड़ में भूमाफियाओं का हाथ है। जिसमें उन्होने जमीन के मालिक के नाम ही बदल दिए। साथ ही वास्तविक स्वामित्व के दस्तावेजों को गायब करवा दिया गया। इसकी जांच में पाया गया कि फर्जी रजिस्ट्रीयों को तैयार करने में लगी मुहर स्याही, पेज, लिखावट के काफी अंतर पाया गया है।

About Post Author