पीएम मोदी ने सीएम धामी से करी फोन पर बात, जाना राज्य का हाल

उत्तराखंड : राज्य में बीते तीन दिनों से मानसून की बारिस रूकने का नाम नहीं ले रही। जिससे जन जीवन पटरी से उतर गया है। पहाड़ी राज्य होने के कारण राज्य को दोगुनी मुशीबतें झेलनी पड़ रही हैं। जहां मैदानी इलाके जनमग्न हो चुके है, वहीं पहाड़ के कई मार्गों पर भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही वर्शा का दौर कल भी जारी रहा। जिसके चलते राज्य के ग्यारह जिलों के स्कूलों में अवकाश किया गया। आने वाले दो दिनों में भी वर्शा से राहत के आसार नहीं हैं।

चारधाम यात्रा बाधित, गांवों के सम्पर्क कटे

मानसून ने अपनी आगमन पर ही तबाही मचानी शुरू कर दी। हाल ये है कि पहाड़ो में भूस्खलन से मार्ग बाधित हो रहे हैं। भारत चीन सीमा नीती घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण जुम्मा नाला उफान पर है। वहीं सात राज्य राजमार्ग समेत राष्ट्रीय राजमार्ग और 126 ग्रामीण मार्ग भी मलवे के कारण बंद हैं।

 

 

पीएम मोदी ने सीएम धामी से जाना हाल

राज्य में मानसून की लगातार होती वर्शा के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। ऐसे में राज्य के बारे में जानकारी को लेकर पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर वार्ता करी। जिसमें उन्होने राज्य का हाल जाना। मुख्यमंत्री धामी ने भी राज्य में चल रही चारधाम यात्रा और हाल ही मेंशुरू हुए कांवड़ मेले और तमाम हालातों के बारे में तमाम जानकारियां दी।

About Post Author