लोकतंत्र बचाने का ड्रामा कर रही कांग्रेस: भटृ

देहरादून। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पूरे देश में आंदोलनरत तो ही है साथ ही कांग्रेस लगातार भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप भी लगा रही है। वही इसी बसी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का कहना है कि देश में कई बार लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस अब लोकतंत्र को बचाने की बात करके केवल ढोंग कर रही है।

भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाने के साथ ही 91 बार विभिन्न प्रदेशों में राष्ट्रपति शासन लगाकर संविधान की हत्या कि।सोमवार को पत्रकार वार्ता मे भटृ ने कहा कि कांग्रेस न्यायिक और संवैधानिक निर्णय के विरोध के साथ ही ओबीसी समाज का विरोध भी करती आई है।

भटृ ने न्यायालय के फैसले के खिलाफ कांग्रेस के फैसले को असंवैधानिक बताया। उनका कहना है कि कांग्रेस को संवैधानिक मर्यादा को लेकर टिप्पणी का नैतिक अधिकार नहीं है।

कांग्रेस वह पार्टी है जिसने आजाद भारत के प्रथम चुनाव परिणामों के चार माह में ही पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाकर जनमत का अपमान किया।

About Post Author