जीपीएस लगा होगा तो ही मिलेगा ग्रीन कार्ड, जीपीएस लगाने की समय सीमा खत्म

उत्तराखंड : देवभूमि की चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे मे व्यावसायिक वाहनों द्वारा भी अपने वाहनों को यात्रा में लगाया जा रहा है। लेकिन इन्हें यात्रा में केवल किन्ही नियमों के तहत ही चलाया जायेगा। जिसमें व्यावसायिक वाहनों में जीपीएस का होना अनिवार्य किया गया है। बिना जीपीएस का वाहन यात्रा में शामिल नही किया जा सकेगा। साथ ही परिवहन निगम ने चारधाम यात्रा में व्यावसायिक वाहनों को चलाने से पूर्व उनपर जीपीएस लगाने की समय सीमा रखी थी। जिसके पश्चात वाहनों को ग्रीन कार्ड दिया जाना है। अब इन वाहनों में दी गयी जीपीएस लगाने की समय सीमा पूरी हो चुकी है। और अब व्यावसायिक वाहनों में जीपीएस नहीं लगाया जायेगा। इसके साथ ही केवल उन वाहनो को ही यात्रा में संचालन हेतु ग्रीन कार्ड दिया जायेगा, जिनपर जीपीएस लगा होगा।

 

जीपीएस से होगी वाहनों की निगरानी

अक्सर चारधाम यात्रा में संचालित हो रहे व्यावसायिक वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। साथ ही उसमें सवार यात्रियों की भी जान जोखिम में पड़ जाती है। ऐसे मे कई मामलो में यह पाया जाता है कि वाहन संचालक पहाड़ी मार्गों पर तय गति सीमा से अधिक वाहन दौड़ाते हैं, जिनसे हादसा हो जाता है। लेकिन अब वाहनों में जीपीएस के अनिवार्य किये जाने के बाद वाहनों की गति सीमा वाहन लोकेशन के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

About Post Author