रोक के बावजूद चल रही डग्गामार इलेक्ट्रिक वॉल्वो बसें

देहरादून,  परिवहन निगम द्वारा संचालित वाॅल्वो बसों के संचालन पर रोक के बावजूद इन बसों का संचालन आइएसबीटी से बाहर हो रहा है। इतना ही नहीं बसों का संचालन के लिए टिकट की ऑनलाइन  बुकिंग भी हो रही है। रोक के बावजूद इन बसों का संचालन दून-दिल्ली के बीच हो रहा है। इस संबन्ध में परिवहन निगम महाप्रबन्धक दीपक जैन ने परिवहन विभाग और पुलिस को पत्र भेज कार्यवाही करने को कहा है।

बता दें कि निगम प्रबन्धक द्वारा बीते वर्ष पांच इलेक्ट्र्कि बसों का देहरादूून-दिल्ली के बीच संचालन रायल्टी योजना के तहत किया गया। बसों के संचालन से मिल रही पूरी आय कंम्पनी को मिल रही थी।वहीं निगम को आय के नाममात्र अंश ही प्राप्त हो रहा था। इसे लेकर निगम कर्मचारियों ने भी विरोध किया और सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार निगम का निजिकरण कर रही है। बीते दिनों इसे लेकर सुलह वार्ता के दौरान परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने इस योजना को समाप्त कर दिया था, और बसो के संचालन पर रोक लगा दी थी। निगम द्वारा कार्यवाही कर फरवरी की पहली तारीख से संचालन पर रोक लगा दी थी। बावजूद इसके ये डग्गामार बसें आइएसबीटी के बाहर संचालित होने लगीं। निगम को जब इसकी सूचना प्राप्त हुई तो पता चला कि ये बसें सुबह नौ से रात ग्यारह बजे तक इनका संचालन धड़ल्ले से हो रहा है।

About Post Author