कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचायेगी पन्ना प्रमुखों की टोली

देहरादून, सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के लिए कई सारी योजनाएं चलाती है। लेकिन जिस वर्ग के लोगों के लिए ये योजनाएं बनायी जाती हैं वे इसका लाभ लेने से अक्सर वंचित रह जाते हैं इसका एक कारण ये भी है कि इन लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं की सूचना नहीं पहुंच पाती। इसी को देखते हुए अब भाजपा बूथ स्तर पर अभियान शुरू करेंगी। इस अभियान के तहत बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों की टोली बनायी जायेगी। टोली के कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाएगे। इसे लेकर बीते शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में बूथ के सशक्तिकरण की कार्यशाला में इसका फैसला लिया गया। जिसमें बूथ स्तर तक के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं पर यह जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। अभियान को लेकर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि बूथ का सशक्तीकरण का अभियान बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि चुनाव में पार्टी को तभी जीत हासिल होगी जब जनता का दिल जीता जायेगा। अभियान को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भी कहा कि इस तरह का अभियान संगठन के ढ़ाचे को मजबूत करता है। साथ ही इस अभियान के माध्यम से भाजपा गांव गांव तक संगठन को मजबूत भी बनायेगी और लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के प्रति भी जागरूक करेगी।

About Post Author