अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी का पलटवार, बोले- उत्तराखंडियों का अपमान बर्दाश्त नहीं

उत्तराखंड के लोगों को कथित तौर पर घुसपैठिया कहे जाने के बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि और वीरभूमि है। उन्होंने राज्य के लोगों के संघर्ष और बलिदान का जिक्र करते हुए बयान को उनके स्वाभिमान का अपमान बताया।

Knews Desk– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव का वीडियो साझा करते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पवित्र धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक व्यक्तित्व दिए हैं। धामी के मुताबिक, उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना उनके स्वाभिमान और संघर्ष का अपमान है।

धामी ने अपने बयान में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में गोलियां चली थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोग अपने संघर्ष और बलिदान को नहीं भूले हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर गोलियां चली थीं, तो आज उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहने वाला बयान कैसे स्वीकार किया जा सकता है।

धामी ने कांग्रेस से भी इस मामले पर जवाब मांगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करती है और क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना उसे स्वीकार है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से देवभूमि की जनता के सामने अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *