बस दुर्घटना में सात की मौत, 28 घायल

उत्तराखंड, उत्तरकाशी : दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें चारधाम यात्रा के गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्वालुओं की बस दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। बस उत्तरकाशी के गंगनानी के पास दुर्घटना ग्रस्त हुई। बस की गति तय सीमा से अधिक होने के कारण यह दुर्घटना हुई। जिसमें सात लोगों की मौत हो गयी साथ ही 28 लोग घायल हो गये। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। बस तेज रफ़्तार में अनियंत्रित हो गयी थी। जिससे वह हाइवे का किनारा तोड़कर खाई में जा गिरी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा हैं।

तेज रफ़्तार बनी श्रद्वालुओं की मौत का कारण

उत्तरकाशी के गंगनानी के पास हुए इस बस हादसे ने सबको दहला दिया है। हादसा रविवार शाम के समय हुआ गंगोत्री धाम से दर्शन को लौट रहे तीर्थ यात्रियों से भरी बस में चालक परिचालक समेत 33 लोग सवार थे। हादसे के समय पीछे से कुछ कांवड़ यात्री भी आ रहे थे। एक मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गयी और गहरी खाई में जा गिरी। गनीतम इस बात की रही कि बस खाई में करीब सौ मीटर पर ही अटक गयी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी और यात्रियों को वहां से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायलों ने बताया कि चालक को बार-बार कहने पर भी वह बस को तेज गति से दौड़ाता रहा। जिससे यह हादसा हुआ।

About Post Author