भाजपा हाईकमान ने लिया संज्ञान

देहरादून। हाल ही मे उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का अपनी ही विधानसभा ऋषिकेश मे सड़क पर मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
भाजपा हाईकमान ने भी कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के मारपीट वाले प्रकरण पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस संदर्भ मे पार्टी हाईकमान से बातचीत की है।
ते उधर हाईकमान ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को संयम बरतने की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को  कैबिनेट बैठक के बाद सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्री अग्रवाल को सचिवालय मे तलब किया।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री धामी ने अकेले ही करीब पौन घंटे से अधिक समय अग्रवाल से बात की और उन्हें विवादों से दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद जब सीएम अपने आवास पर लौटे तो उनके साथ मंत्री जी नही थे।
मीडिया से बचने के लिए वे दूसरे रास्ते से निकल गए। जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश मे सरोरुह कैबिनेट प्रेमचंद अग्रवाल का मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम धामों  काफी नाराज है।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बीती रात ही दिल्ली मे पार्टी नेतृत्व को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दे दी है। इसके साथ ही दोपहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और संगठन महामंत्री अजय कुमार ने भी मंत्री जी से इस प्रकरण पर बात की और उन्हें शांत रहने के निर्देशr दिए।

About Post Author