उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बीजेपी के नए कमांडर महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड बीजेपी की कमान अब महेंद्र भट्ट को सौंप दी गई है। वे मदन कौशिक का स्थान लेंगे। चर्चा है कि मदन कौशिक को धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है। बदरीनाथ विधानसभा के पूर्व विधानसभा सदस्य चमोली जिले के रहने वाले महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का नया अध्यक्ष मनोनित किया गया है। इस आशय का पत्र केंद्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी किया गया है।

 

महेंद्र भट्ट ने दो दिन पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें मदन कौशिक की जगह प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर दी जाएगी। महेंद्र भट्ट दो बार के विधायक और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ठाकुर, कुमायूं से हैं, लिहाजा प्रदेश अध्यक्ष गढ़वाल से ब्राह्मण की तलाश संगठन को थी जो कि महेंद्र भट्ट पर आकर टिकी।

51 साल के महेंद्र भट्ट को अगले स्थानीय निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने स्वयं अध्यक्ष पद से हटने की इच्छा जाहिर की थी। माना जा रहा है कि उनकी वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। पहले भी वे हर बीजेपी सरकार में महत्वपूर्ण मंत्री पदों पर रहे हैं। 

About Post Author

Knews India

Recent Posts

नोरा फतेही का फेमिनिज्म को बकवास कहना सोनाली बेंद्रे को नहीं आया पसंद, बोलीं- ‘लोगों ने मान लिया कि…’

KNEWS DESK- एक्ट्रेस नोरा फतेही ने हाल ही में फेमिनिज्म को बकवास कहा, जिसके चलते…

17 mins ago

अगर पीएम मोदी युद्ध रोक सकते हैं जैसा कि बीजेपी नेता दावा करते हैं तो वह गरीबी क्यों नहीं मिटा सकते, गुजरात रैली में बोलीं प्रियंका गांधी

KNEWS DESK- कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना…

19 mins ago

फिल्म के सेट से प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया मालती का ID कार्ड, बेटी को बताया ‘चीफ ट्रबल मेकर’

KNEWS DESK - बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई हिट फ़िल्में की…

29 mins ago

प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ का नया पोस्टर हुआ जारी, फैन्स की बढ़ी एक्साइटमेंट

KNEWS DESK -  साउथ स्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का फैन्स…

1 hour ago