फिल्म के सेट से प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया मालती का ID कार्ड, बेटी को बताया ‘चीफ ट्रबल मेकर’

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई हिट फ़िल्में की हैं| एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है| प्रियंका अपनी प्रोफेशनल के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं| एक्ट्रेस अक्सर फैशन के साथ अपनी बेटी मालती की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं| वहीं एक बार फिर प्रियंका ने अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है|

प्रियंका ने बेटी मालती की फोटो की शेयर 

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी चल रही हैं| एक्ट्रेस हॉलीवुड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग कर रही हैं| एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग से अक्सर नए नए अपडेट शेयर करती रहती हैं| हाल ही में प्रियंका शूटिंग के सेट पर अपनी बेटी मालती को लेकर पहुंची| प्रियंका ने सेट से मालती का आईडी कार्ड भी शेयर किया है| जिसपर मालती की पॉजीशन की जगह बड़ी ही मजेदार बात लिखी थी| प्रियंका के पास फ़िलहाल कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं| एक्ट्रेस लगातार काम में बिजी चल रही हैं|

इंटरनेशनल सेंसेशन मालती के आईडी कार्ड की फोटो प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में पोस्ट की है| इस कार्ड पर मालती की प्यारी सी तस्वीर लगी है| साथ ही उनका टाइटल पर लिखा है चीफ ट्रबल मेकर| प्रियंका हमेशा अपनी बेटी मालती को पूरा वक़्त देने की कोशिश करती हैं| जिसके चलते वो अब अपनी बेटी को फिल्म के सेट पर भी ले जाने लगी हैं|

यह भी पढ़ें- प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ का नया पोस्टर हुआ जारी, फैन्स की बढ़ी एक्साइटमेंट

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.