उत्तराखंड: कांग्रेसियों को सताने लगा है अपनी हार का डर, कोई भी कांग्रेस का टिकट लेने को तैयार नहीं- डॉ. मोहन सिंह बिष्ट

रिपोर्ट – पंकज पाण्डेय

उत्तराखंड – लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही उत्तराखंड में राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। भाजपा ने पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं तो वहीं कांग्रेस ने अभी तक तीन सीटों पर ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं तो वहीं दो सीटों पर जिनमें हरिद्वार और नैनीताल-ऊधमसिंहनगर संसदीय सीट पर मंथन चल रहा है।

भाजपा प्रत्याशी के सामने कोई चुनौती नहीं

आपको बता दें कि वहीं भारतीय जनता पार्टी के लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित नहीं होने पर निशाना साधा है| विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा को फिर से पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है, भाजपा प्रत्याशी के सामने कोई चुनौती नहीं है| पिछली बार हमारे भाजपा के प्रत्याशी जितनी वोटों से जीते थे, उससे दुगनी वोटों से इस बार भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल करने जा रहे हैं| कांग्रेसियों को अपनी हार का डर सताने लगा है, जिससे कोई भी कांग्रेस का टिकट लेने को तैयार नहीं हो रहा है।

कांग्रेस ने अपने तीन मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा

उधर काँग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा ने भाजपा को जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने तीन मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा है| संभवतः आज कल में नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा से मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारने जा रही है | चुनावी समय में भाजपा खरीद फरोख्त में जुटी हुई है, जिसका जवाब इस चुनाव में मिलने वाला है।

About Post Author