भाई के बेटे को लॉन्च करेंगे सलमान खान ! अरबाज खान ने बताई सच्चाई

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकारों को लॉन्च किया है| वहीं कुछ दिन पहले खबर आई थी कि एक्टर अपने भतीजों को फिल्मों में लॉन्च करने जा रहे हैं| इसपर अब अरबाज खान ने रिएक्ट किया है|

ख़बरों के मुताबिक सलमान खान अपने भाई अरबाज खान के बेटे अरहान खान और सोहेल खान के बेटे निर्वान खान के साथ फिल्म बनाने वाले हैं| फिल्म एक ब्रोमांस फिल्म होने वाली है| लेकिन इसको लेकर अभी कोई अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है|

सलमान खान के साथ फिल्म में नजर आएंगे उनके दोनों भाई, अरबाज ने कहा, 'ये बहुत  जल्दी होने वाला है' - salman khan arbaaz khan sohail khan uniting on big  screen soon

अरबाज खान ने किया रिएक्ट

अरबाज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि “मुझे नहीं पता| मेरे हिसाब से ये चीज अभी अफवाह है| इस तरह की खबरें मेरे कानों तक नहीं पहुंची हैं अभी| साथ ही एक्टर ने बताया कि उनके बेटे की एक्टिंग में दिलचस्पी है, और वो उनके लिए खुद को ट्रेन भी कर रहे हैं| अरबाज ने ये भी बताया कि ट्रेनिंग के लिए वो फिल्म स्कूल भी गए हैं और उन्होंने कई चीजें की हैं|

अरहान को लेकर उनके पिता अरबाज खान ने बताया कि वो अभी अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं वो अभी एक नवयुवक हैं| अरहान 22 साल के होने वाले हैं| वो भविष्य के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं| अरहान बहुत ही मेहनती हैं| अगर सबकुछ सही रहा, उसका फोकस रहा और किस्मत ने साथ दिया तो मुझे पूरा विश्वास है कि वो जो करना चाहता है वो उसे करेगा|” वही अगर सोहेल के बेटे निर्वान की बात करें तो टाइगर 3 के टाइम पर ऐसी ख़बरें सामने आई थीं कि वो इस फिल्म में मनीषा शर्मा को असिस्ट कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: कांग्रेसियों को सताने लगा है अपनी हार का डर, कोई भी कांग्रेस का टिकट लेने को तैयार नहीं- डॉ. मोहन सिंह बिष्ट

About Post Author