उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विधायकों के साथ मनाई होली

KNEWS DESK- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार यानी आज देहरादून में राज्य के विधायकों के साथ होली समारोह में भाग लिया। मंत्री गणेश जोशी के आवास पर जश्न मनाया गया। पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि ये होली खास है क्योंकि ये पीएम मोदी की कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण का परिणाम मिलने का समय है।

बीजेपी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस के खिलाफ एक और सीधी जीत हासिल करना चाहती है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भी लोग बहुत उत्साहित हैं और राज्य की सभी पांच सीटों पर बीजेपी को जीत दिलाएंगे। वे मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रंग -बिरेंगे जो हमारे रंग है उन रंगों की तरह सबकी जीवन में भगनाव की कृपा से सुख के रंग भरे, समृद्धि के रंग भरे। हर प्रकार की उनकी मनोकामनाएं पूरी हो। और ये होली विशेष है। इस होली में हमारे प्रधानमंत्री जी ने लगातार 10 वर्षों तक देश के लिए तपस्या की है। एक-एक पल और एक-एक क्षण देश के लिए लगाया है। उस तपस्या का फल मिलने का भी समय है। निश्चित रूप से पूरे देश की जनता आज हमारे प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इस होली में ये भी संकल्प ले रही है हम दुनिया का सिरमौर भारत बने। हम दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बने। विकसित भारत बने।उतराखंड के अंदर पूरा उत्साह है लोगों में उमंग है और सब लोग हमारे प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्तराखंड से भारी बहुमत से पांचों लोकसभा की सीटें जिताएंगे और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

ये भी पढ़ें-   केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले ममता, तेजस्वी थे निशाने पर- गोपाल राय

About Post Author