Weather Report: UP में बढ़ी ठंड, कई जिलों में गिरा पारा; जानें आज के मौसम का Update

कानपुर: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। वहीं दिसंबर में पहली बार घना कोहरा देखने को मिल रहा है। देर रात से ही कोहरा छाने लगा था और सुबह तक सफेद चादर ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। कोहरा और शीतलहर का असर की वजह से सोमवार का दिन अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा और पारा गिरगर 21 के करीब पहुंच गया। वहीं रात के पारे में मामूली बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 21.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और न्यूनतमा पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिसंबर में इस बार सर्दी काफी देरी से शुरू हुई है। आधा दिसंबर बीत चुका है लेकिन अभी भी ठंड का सामना अभी नहीं करना पड़ा है। लेकिन, मौसम ने यूं टर्न लिया और ठंड बढ़ गई। विभाग की माने तो अगले दो सप्ताह में ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल जाएगा। रविवार की रात से ही कोहरे की चादर बनना शुरू हो गई थी।

सोमवार की सुबह सड़कों पर इतना घना कोहरा छाया कि घर से निकलने वालों को सड़क पर बेहद सूझबूझ के साथ गुजरना पड़ा। वाहनों की गति भी धीमी पड़ गई। अब तक दिन में तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक भी नहीं पहुंचा था, लेकिन सोमवार को यह तापमान 21 के करीब पहुंच गया। इससे दिन में भी काफी ठंड रही। धूप निकली जरूर, लेकिन कोहरे की धुंध में वह भी फीकी रही। लोगों ने धूप में रहकर दिन गुजारने की कोशिश की।

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पारा अगले कुछ दिनों में कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा। हवा की गति एक से दो किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इस वजह से भी कोहरा घना होगा। शीतल लहर कम जरूर होगी, लेकिन गलन बढ़ेगी। दिन में पारा लगातार लुढ़केगा और रात में भी 5 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचने की संभावना है।

सात दिनों में ये रहा पारा
तारीख न्यूनतम अधिकतम

18 06.8 24.0

17 06.2 23.5

16 07.6 24.4

15 08.0 22.6

14 11.8 25.0

13 13.8 27.2

12 11.8 27.2

ये भी पढ़ें-Weather Update: यूपी में ठंड का सितम शुरू, मौसम विभाग ने 24 जिलों में ऑरेंज और 36 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

About Post Author