UP MLC Election 2026: दोपहर 12 बजे तक कई जिलों में मतदान के आंकड़े आए सामने, खीरी में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन में सबसे ज्यादा वोटिंग

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अलग-अलग स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में अंतर देखने को मिला। लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में खीरी में 18.71 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 33.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के कई जिलों में मतदान 40 से 60 प्रतिशत के बीच पहुंच गया।

Knews Desk – उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विभिन्न जिलों में मतदाताओं की भागीदारी के आंकड़े सामने आए हैं।

लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में खीरी जिले में सबसे अधिक 18.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद लखनऊ में 17.48 प्रतिशत, हरदोई में 15.81 प्रतिशत, रायबरेली में 15.47 प्रतिशत, बाराबंकी में 14.56 प्रतिशत, सीतापुर में 14.06 प्रतिशत और प्रतापगढ़ में 10.87 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रयागराज में दोपहर 12 बजे तक 9.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भी खीरी जिले में सबसे अधिक 33.93 प्रतिशत मतदान हुआ। रायबरेली में 30.38 प्रतिशत, हरदोई में 25.50 प्रतिशत, बाराबंकी में 23.20 प्रतिशत, लखनऊ में 18.90 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 18.15 प्रतिशत और सीतापुर में 16.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कई जिलों में 40 प्रतिशत से अधिक मतदान

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक कुल 36.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, कुशीनगर में 44.85 प्रतिशत, महाराजगंज में 43.31 प्रतिशत और सिद्धार्थनगर में 45.68 प्रतिशत मतदान हुआ। अमेठी जिले के सभी नौ मतदान केंद्रों पर 58.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बलरामपुर में मतदान का प्रतिशत 59.98 रहा, जबकि श्रावस्ती के पांचों मतदान केंद्रों पर 46.61 प्रतिशत मतदान हुआ।

मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आंकड़े

मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत गौतमबुद्धनगर में दोपहर 12 बजे तक स्नातक निर्वाचन में 17.82 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 22.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इटावा में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 10.51 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 30.49 प्रतिशत मतदान हुआ।

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फतेहपुर में 17.78 प्रतिशत, झांसी में 18.54 प्रतिशत, ललितपुर में 15 प्रतिशत, हमीरपुर में 15.96 प्रतिशत, महोबा में 19.52 प्रतिशत, बांदा में 13.6 प्रतिशत, चित्रकूट में 15.3 प्रतिशत और जालौन में 18.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आंकड़े

आगरा खंड निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत फर्रुखाबाद में स्नातक निर्वाचन में 17.72 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 36.01 प्रतिशत मतदान हुआ। औरैया में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 17 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

कन्नौज में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 22.74 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 38.08 प्रतिशत मतदान हुआ।

दोपहर 12 बजे तक प्रदेश में कुल 24.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया जारी है। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में अंतर देखने को मिल रहा है। मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद मतपेटियों में बंद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना के दौरान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *