PM Modi Mathura Visit : मथुरा पहुंचे PM मोदी, ब्रज रज उत्सव में भी होंगे शामिल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के किए दर्शन

KNEWS DESK – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) को कान्हा की नगरी मथुरा पहुंचे। मथुरा में उनका यह चौथा दौरा है लेकिन पहली बार उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म स्थान के दर्शन किए। मंदिर में उनका स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। मथुरा में प्रधानमंत्री की अगुवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की| बृज उत्सव में उपमुख्य्मंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे| पीएम की सुरक्षा को चाक चौबंद रखने के लिए बाहर से अतिरिक्त बल बुलाया गया|

PM Modi visits Shri Krishna Janmabhoomi Temple in Mathura, offers prayers | India News - News9live

मथुरा पहुंचे PM मोदी

पीएम मोदी की सुरक्षा में आईपीएस, एडिशनल एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर और अतिरिक्त बल लगाए गए हैं| पीएसी, एसपीजी और एनएसजी स्नाइपर ने भी कमान संभाल ली है| संत मीराबाई की 525वीं जयंती के उपलक्ष्य में ब्रज रज उत्सव मनाया जा रहा है| पीएम मोदी ब्रज रज उत्सव में शामिल होने मथुरा आए हैं| मथुरा आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया| पीएम मोदी का काफिला श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर रवाना हो गया| श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की|

ब्रज रज उत्सव में होंगे शामिल 

पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी ब्रज रज उत्सव में शिरकत करेंगे| कार्यक्रम का आयोजन धौलीप्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में रखा गया| कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई है. पीएम मोदी के दौरे से कृष्ण भक्तों में खुशी की लहर है| बताया गया है कि पीएम मोदी मीराबाई के नाम से डाक टिकट भी जारी कर सकते हैं| मीराबाई के जन्मदिन पर होने वाले महोत्सव में अभिनेत्री हेमा मालिनी की प्रस्तुति होगी| पीएम मोदी का मथुरा दौरा तय होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे|

पीएम मोदी के मथुरा पहुंचने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि PM मोदी ने विकास के नए मापदंड बनाए हैं| मथुरा वृन्दावन में तेजी से विकास कार्य हुए हैं| अयोध्या में जो कभी नहीं हुआ वह अब हो रहा है अब सभी लोग 22 जनवरी का इंतजार कर रहे है जब राम मंदिर का उद्घाटन होगा|

About Post Author