लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड में शाम 5 बजे तक 63.14% हुआ मतदान, जानें अपडेट

KNEWS DESK – 18वीं लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 13 मई यानी आज सुबह 7 बजे से जारी है| वहीं झारखंड में पहले चरण की वोटिंग हो रही है| जिसमें राज्य की 4 सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू पर वोट डाले जा रहे हैं| वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो कर शाम 6 बजे तक चलेगी| चुनाव मैदान में 45 उम्मीदवार अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं|

झारखंड में 5 बजे तक 63.14% हुई वोटिंग 

झारखंड की 4 सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू पर शाम 5 बजे तक 63.14% मतदान हुआ| झारखंड की 4 सीटों पर सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी और पलामू सीटों पर वोटिंग हो रही है| इनमें से सिंहभूम, लोहरदगा और खूंटी एसटी-आरक्षित हैं, और पलामू अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है| केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कुल 45 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें लोहरदगा में सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार हैं, इसके बाद सिंहभूम (14), पलामू (नौ), और खूंटी (सात) हैं।जिनकी किस्मत का फैसला 64.37 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे|

4 सीटों पर हुआ मतदान 

सिंहभूम – 66.11 प्रतिशत

खूंटी – 65.82 प्रतिशत

लोहरदगा – 62.60 प्रतिशत

पलामू – 59.99 प्रतिशत

चौथे चरण में 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस दौरान वोटर्स 1717 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिसका परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: तेलंगाना में शाम 5बजे तक 68.04 प्रतिशत हुआ मतदान, जाने अपडेट  

About Post Author