उत्तर प्रदेश में चला भारत निर्वाचन आयोग का नौकरशाही पर चाबुक

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में प्रदेश के 03 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी और 02 जिलों के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  अजय कुमार शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हटाये गये अधिकारियों के स्थान पर अब फिरोजाबाद जिले के नये जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी  सूर्यपाल गंगवार, बरेली जनपद के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी  शिवाकांत द्विवेदी और कानपुर नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नेहा शर्मा को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दो जिलों में फरोजाबाद और कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षकों को भी बदल दिया गया है, अब फिरोजाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक  आशीष त्रिपाठी और कौशम्बी जिले के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा होंगे।

About Post Author