महापौर ने निकाली कानपुर के कचहरी परिसर से जन-यात्रा ,नगरवासियों को किया प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल को दीपावली के रूप में मनाने के लिए प्रेरित

रिपोर्ट- अभिनव शुक्ला

कानपुर – 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी हो रही हैं| ये तैयारियां केवल अयोध्या ही नहीं पूरे भारतवर्ष में हो रही हैं| इसी के चलते कानपुर की महापौर प्रमिला पाण्डेय लगातार जन यात्रा निकालकर नगरवासियों को इस ऐतिहासिक पल को दीपावली के रूप में मनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं| बुधवार को महापौर ने जन यात्रा कानपुर के कचहरी परिसर से निकाली इस दौरान सैकड़ों  अधिवक्ताओं ने सम्मलित होकर प्रभु श्रीराम का जयकारा लगाकार जन यात्रा को सम्पन्न कराया|

मीडिया से बातचीत के दौरान महापौर प्रमिला पाण्डेय ने कहा कि अधिवक्ता समाज एक मुख्य समाज है| यहां सब भाई बहन हैं| इसके साथ ही कचहरी परिसर में कई जनमानस भी आते हैं| इसलिए यात्रा यहां से निकालकर सभी को अभी से राममयी कर दिया गया है| ताकि 22 जनवरी को पूरे नगर का हर एक घर, मंदिर सजा हो और लोग दीप जलाकर प्रभु राम का स्वागत करें |

About Post Author