अहमदाबाद के हलुल से बनारस ले जाई जा रही 4800 किलो प्रतिबंधित पॉलिथिन बरामद, पनकी स्थित कूड़ा डंपिंग स्टेशन में किया जायेगा निस्तारण

 

कानपुर- वाणिज्य कर और नगर निगम प्रवर्तन दल के लोगों ने गुजरात से बनारस ले जा रहे भारी मात्रा में प्रतिबंधित पन्नी छापा मार कर बरामद किया है| पकड़ी गई प्रतिबंधित पन्नी पनकी स्थित कूड़ा डंपिंग स्टेशन में निस्तारण किया जायेगा|

परचून समान के साथ प्रतिबंधित पॉलिथिन बरामद 

नगर निगम प्रवर्तन दल के अधिकारी कर्नल आलोक नारायण ने बताया की शताब्दी ट्रैवल का एक ट्रक परचून का खाद्य समान लेकर गुजरात से कानपुर होते हुए बनारस जा रहा था| जिस पर वाणिज्य कर के अधिकारियों ने कर चोरी के शक पकड़ा तो ट्रक में परचून समान के साथ 160 बोरीयों में 4800 किलो प्रतिबंधित पॉलिथिन बरामद कर नगर निगम के प्रवर्तन दल के हवाले सुपुर्द कर दिया है| नगर निगम प्रतिबंधित पन्नी अपनेअंडर में लेकर निस्तारण करेगी |

अहमदाबाद के हलूल इलाके में होता है प्रतिबंधित पन्नी का बड़ा कारोबार

कर्नल आलोक नारायण ने बताया की बरामद हुई प्रतिबंधित पन्नी गुजरात के अहमदाबाद के हलुल से लोड होकर बनारस ले जाई जा रही थी। जिस पर शताब्दी ट्रैवल के ट्रैक पर एक लाख का जुर्माना भी वसूला जाएगा| गुजरात अहमदाबाद के हलूल इलाके में प्रतिबंधित पन्नी का बड़ा कारोबार होता है| वहां से पूरे देश में प्रतिबंधित पन्नी की पूर्ति की जाती है| जिसके एक लोड ट्रक को नगर निगम ने अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही कर रही है|

About Post Author