अनुष्का और विराट को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने का मिला निमंत्रण, ये सितारे भी होंगे शामिल

KNEWS DESK – अयोध्या के राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है| सभी 22 जनवरी की तैयारियों में जोरो शोरो से लगे हुए हैं| ऐसे में समारोह में शामिल होने के लिए कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है| अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम भी जुड़ गया है|अनुष्का शर्मा और पति विराट कोहली की एक फोटो सामने आई है जिसमें कपल इंवीटेशन कार्ड लिए पोज देता दिख रहा है|

Virat Kohli Anushka Sharma, Pran Pratishtha: कोहली और अनुष्का को भी मिल गया प्राण  प्रतिष्ठा का न्योता... अब रामलला के दर्शन का इंतजार - Virat Kohli and  Anushka Sharma invited to Lord

अनुष्का और विराट को उद्धाटन समारोह में शामिल होने का न्योता 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में अनुष्का शर्मा व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहने दिखाई दे रही हैं| माथे पर बिंदी लगा, मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ वे काफी सिंपल और खूबसूरत दिख रही हैं| वहीं विराट कोहली डेनिम शर्ट के साथ व्हाइट पैंट पहने नजर आ रहे हैं| कपल को हाथ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कॉर्ड लिए कैमरे के लिए पोज करते देखा जा सकता है|

इन सितारों को मिला निमंत्रण पत्र

इससे पहले कई दूसरे सितारों को भी राम मंदिर के उद्धाटन समारोह का न्योता मिल चुका है| हाल ही में सिंगर आशा भोसले को भी न्योता मिला था| इसके अलावा अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, अरुण गोविल और अजय देवगन को भी समारोह में शिरकत करने के लिए कार्ड मिला है| वहीं साउथ के कई सुपरस्टार्स को भी प्राण प्रतिष्ठा का बुलावा भेजा गया है| इनमें रजनीकांत, चिरंजीवी, यश, मोहनलाल और ऋषभ शेट्टी का नाम भी शामिल है|

23 जनवरी से सभी कर सकेंगे दर्शन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह 22 जनवरी को होना है| इससे पहले की रस्में 16 जनवरी, यानी आज से शुरू हो गई हैं| श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी के मुताबिक राम मंदिर के द्वार 23 जनवरी से आम लोगों के दर्शन के लिए खुल जाएंगे|

यह भी पढ़ें – महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी महिला सुरक्षा की चौकसी, एसएसपी ने कोतवाली में महिला पुलिसकर्मियों को प्रदान की स्कूटी

About Post Author