आजमगढ़ में गांव के दबंगों ने महिला ग्राम प्रधान को पीटा,वीडियो हुआ वायरल,5 आरोपी गिरफ्तार

 KNEWS DESK- आजमगढ़ में महिला ग्राम प्रधान की गांव के कुछ दबंगों ने पिटाई कर दी है। रौनापार इलाके के रसूलपुर गांव में छज्जा को लेकर कुछ विवाद हुआ था। जिसपे महिला प्रधाम ने उसका विरोध किया तो गांव के लोगो ने उसकी पिटाई कर दी है। इस घटना का वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मामूली विवाद के बाद गांव के कुछ लोगो ने लाठी-डंडे से महिला ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी है।  पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये झगड़ा सड़क पर छज्जा दिए जाने को लेकर हुआ था। महिला ग्राम प्रधान ने बताया है कि   दबंगों द्वारा आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मारपीट की जाती है और स्थानीय पुलिस से लेकर अधिकारियों तक  शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। पीड़ित ने कहा कि पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते हैं। इस बार भी रास्ते में छज्जा दिए जाने के लेकर विवाद हुआ है।  दबंग लोगों ने हमें बुरी तरह से पीटा है। जब भी थाने में शिकायत दर्ज कराने जाते हैं तो मेरी बातों को नहीं सुना जाता है। दबंग पैसे वाले हैं। वह पैसा खर्च कर मामले को रफा दफा करा देते हैं। आज फिर दबंगों के साथ विवाद हुआ और आरोपियों ने  मुझे और मेरे घर वालों को बेरहमी से पिटा है।

जानकारी के लिए बता दें कि महिला ग्राम प्रधान ने कहा है कि इसकी शिकायत करने हम फिर थाने आए हैं और अगर इस बार कार्रवाई नहीं हुई तो SP  ही नहीं  बल्कि  PM मोदी व  CM योगी  से भी अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाएंगे । उन्होंने आगे बात करते हुए कहा है कि इस इलाके में महिलाओं के साथ जिस तरह का अत्याचार हो रहा है। इस पर हम कार्रवाई चाहते है।

बता दें कि महिला ग्राम प्रधान की लिखित शिकायत व वायरल वीडियो के आधार पर आजमगढ़ के SP  सिटी शैलेंद्र लाल ने स्थानीय थाने को मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। SP ने  कहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में आपराधिक मुकदमा दर्ज कर नामजद 7 लोगों में से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी बचे आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए घर पर दबिश दी जा रही है।

About Post Author