सागर में दलित लड़की को छेड़ा,समझौता न करने पर भाई को मार डाला और मां को निर्वस्त्र कर घुमाया

KNEWS DESK- MP के सागर में दबंगों ने 2 साल पहले एक दलित लड़की को छेड़ा था। जिस पर समझौता न करने पर उसके भाई की 2 दिन पहने बेरहमी से पीट कर हत्या कर दी है और जब उसकी मां  बचाव करने को गई तो आरोपियों ने उसे भी निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस ने  9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  गांव में पुलिस बलों को तैनात किया गया है।

आपके बता दें कि मध्य प्रदेश के खुरई के बरोदिया नौ नगर गांव में एक दलित लड़की के साथ 2 साल पहले छेड़खानी की थी। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी थी। इसी मामले में आरोपी पीड़िता के परिवार पर राजीनामा के लिए दबाब बना रहे थे। जिसमें पीड़िता के भाई 18 वर्षीय नितिन ने  विरोध किया तो आरोपियों ने वहीं पर उसको पीटकर जख्मी कर दिया है। हालत ज्यादा नाजुक होने से नितिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पीड़ित महिला ने बताया है कि वह बेटे को बचाने के लिए गई तो आरोपियों ने उसे  निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ही उसे तन ढंकने के लिए टॉवल दिया है। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने मारपीट के बाद उसके घर में  घुसकर तोड़फोड़ की है और  छत पर हथौड़ा चलाकर मकान को भी तोड़ दिया है। आरोपी यहां से निकलने के बाद मृतक के 2 अन्य भाइयों की तलाश में रिश्तेदारों के घर पहुंचे थे। इस मामले में पुलिस ने 9 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 आरोपियों पर हत्या बलवा व  SCST की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि  पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। साथ ही कहा है  कि अब मृतक का तबतक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा जब तक कि आरोपियों के मकान पर बुलडोजर नहीं चल जाता है। पुलिस पीड़ित पक्ष के साथ शव के अंतिम संस्कार के लिए समझा कर रही है।

About Post Author